बिल्ले ने बिल्ली को किया प्रेग्नेंट..तो आपस में भिड़े पड़ोसी, पुलिस तक पहुंचा मामला

cat-pregnancy-neighbor-dispute-police-case

बिल्ले ने बिल्ली को किया प्रेग्नेंट..तो आपस में भिड़े पड़ोसी, पुलिस तक पहुंचा मामला

बिल्ले ने बिल्ली को किया प्रेग्नेंटतो आपस में भिड़े पड़ोसी पुलिस तक पहुंचा मामला

Cat pregnancy Case: झगड़े तो आपने बहुत देखे होंगे, जमीन, पैसा, गाड़ी को लेकर…लेकिन क्या कभी बिल्ले के बाप बनने पर 2 परिवारों को झगड़ते देखा है? जी हां, ये कोई कॉमेडी शो नहीं बल्कि असली घटना है, जहां एक बिल्ले ने ऐसा “कारनामा” कर दिया कि 2 पड़ोसी आमने-सामने आ गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों परिवार ऐसे भिड़ते नजर आ रहे हैं जैसे कोई फैमिली कोर्ट चल रहा हो। हालात ये हो गए कि पुलिस आकर समझाना पड़ा।

बिल्ली को किया प्रेग्नेंट

‘बिल्ली तुम्हारी, जिम्मेदारी तुम्हारी’ 

दरअसल, बेंगलुरु में एक शख्स की मेल कैट ने पड़ोसी की फीमेल कैट को प्रेग्नेंट कर दिया। कुछ वक्त बाद 4 प्यारे-प्यारे बच्चे पैदा हुए। लेकिन असली ड्रामा यहीं से शुरू हुआ। बिल्ली के मालित सीधे पड़ोसी के घर पहुंचे और बोले “ये तुम्हारे बिल्ले के बच्चे हैं, अब इन्हें तुम ही पालो।” अब दूसरी तरफ वाले भी कहां कम नहीं थे, उन्होंने साफ मना कर दिया “भाई, बिल्ली तुम्हारी थी, जिम्मेदारी भी तुम्हारी ही होगी।” बस फिर क्या था, बात बहस से झगड़े में बदल गई।

Cat pregnancy Case: कैसे सुलझा मामला?

सोशल मीडिया पर Viral Video में दोनों पड़ोसी एक-दूसरे से बहस करते दिखाई दे रहे हैं। आवाजें तेज, चेहरे गरम और मुद्दा …बिल्ली के बच्चे पालने का। आसपास के लोग भी तमाशा देखने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पहले तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर मामला क्या है? फिर जब पूरी कहानी पता चली तो उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया और साफ कहा कि किसी पर भी बिल्ली के बच्चों को पालने का दबाव नहीं डाला जाएगा। आखिर में दोनों पक्ष इस बात पर राजी हुए कि इन बच्चों को किसी तीसरे घर में शिफ्ट कर दिया जाए।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।