लड़कियों से फ्लर्ट करने पर बना करियर, अब मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

bollywood-news-latest-entertainment-news-update

लड़कियों से फ्लर्ट करने पर बना करियर, अब मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

लड़कियों से फ्लर्ट करने पर बना करियर अब मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित जाएगा। दादा साहब फाल्के चयन निर्णायक मंडल ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए पुरस्कार देने का फैसला लिया है।

आज भी जिमी कहकर पुकारते है फैंस

मिथुन चक्रवर्ती, जिन्हें बॉलीवुड का पहला डिस्को डांसर कहा जाता है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में डांसिंग अंदाज को नए तरीके से पेश किया था। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। वहीं भारत ही नहीं रूस, चीन और जापान जैसे कई देशों में भी उन्हें खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा कई फैंस उन्हें ‘जिमी’ कहकर पुकारते है।

अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान करते हुए X पर लिखा ‘मिथुन दा’ की जर्नी पीढ़ियों को इंस्पायर करती है! यह घोषणा करते हुए मुझे प्राउड हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान एक्टर मिथुन चक्रवर्ती जी को इंडियन सिनेमा में उनके योगदान के लिए अवॉर्ड देने का फैसला किया है। 8 अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने मिथुन को दादा साहेब फाल्के मिलने पर बधाई देते हुए लिखा है, 'खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में दिए गए योगदान के लिए दादा साहेब अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।'

कॉलेज में कर रहे थे फ्लर्ट

‘मिथुन दा’ ने अपना फिल्मी करियर 1976 में ‘मृगया’ से शुरू किया था। पहली ही फिल्म में उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता। 1982 में आई डिस्को डांसर से उन्हें पहचान मिली। ये हिंदी सिनेमा की 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म थी। बता दें की एक दिन कॉलेज में मशहूर फिल्ममेकर मृणाल सेन की नजर मिथुन पर पड़ी। उस दिन मिथुन कुछ लड़कियों से बेफिक्री से फ्लर्ट कर रहे थे। मिथुन का अंदाज देखकर मृणाल इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने अपनी फिल्म ऑफर कर दी।

संबंधित सामग्री

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

राज्य

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और युवाओं के संघर्ष को संबोधित किया।

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

राज्य

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज के दौरान बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी, विशेष श्रृंगार दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

राज्य

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

संभल, उत्तर प्रदेश में एक स्कूल के छज्जे के गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे घायल हुए।

स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, NIM ने रचा इतिहास

राज्य

स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, NIM ने रचा इतिहास

उत्तरकाशी के NIM ने 7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन चोटी पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया, उच्च हिमालयी क्षेत्र में साहस और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल किया।

भारी बवाल और लाठीचार्ज के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, प्रदर्शनकारियों से भिड़ी पुलिस; कई लोगों को नहीं मिली एंट्री

राज्य

भारी बवाल और लाठीचार्ज के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, प्रदर्शनकारियों से भिड़ी पुलिस; कई लोगों को नहीं मिली एंट्री

हरियाणा के हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सैनी ने तिरंगा फहराया। विरोध प्रदर्शनों के बीच कड़ी सुरक्षा में समारोह संपन्न हुआ।