Pachmarh: योगगुरु बने मुख्यमंत्री मोहन यादव, मयूरासन कर चौंकाया

bjp-training-camp-yoga-2025

Pachmarh: योगगुरु बने मुख्यमंत्री मोहन यादव, मयूरासन कर चौंकाया

pachmarh योगगुरु बने मुख्यमंत्री मोहन यादव मयूरासन कर चौंकाया  

BJP Training Camp Yoga 2025 : मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में चल रहे बीजेपी के अभ्यास शिविर के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर अपनी फिटनेस और योग के प्रति समर्पण से सबका ध्यान खींचा। सोमवार सुबह उन्होंने सभी के सामने कठिन योगासन 'मयूरासन' कर दिखाया, जिसे देखकर उपस्थित नेता और विधायक हैरान रह गए।

BJP Training Camp Yoga 2025 : मोहन यादव ने किया मयूरासन

बीजेपी प्रशिक्षण शिविर के योग सत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जब सहजता से मयूरासन किया तो उनकी योग निपुणता का प्रमाण सबके सामने था। इस आसन में हाथों पर पूरे शरीर का भार होता है और शरीर को मोर की आकृति जैसा संतुलन देना होता है। यह आसान किसी आम व्यक्ति के लिए नहीं होता, लेकिन सीएम यादव ने इसे पूर्ण नियंत्रण और संतुलन के साथ किया। योग जानकार विधायकों ने कहा, "डॉ. मोहन यादव ना सिर्फ एक बेहतर प्रशासक हैं, बल्कि वो एक प्रशिक्षित योगी भी हैं।"

फिटनेस का राज: हर दिन योग

मुख्यमंत्री पहले भी कई सार्वजनिक मंचों पर योग का प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन पचमढ़ी की शांत वादियों में जब उन्होंने कठिन आसनों को भी बड़ी सरलता से किया, तो साफ हो गया कि उनकी फिटनेस का मूल मंत्र "नियमित योगाभ्यास" ही है।

विधायक अभिलाष पांडे ने शेयर की तस्वीर

जबलपुर विधायक अभिलाष पांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की जिसमें सीएम मयूरासन करते नजर आए। उन्होंने लिखा: "मुख्यमंत्री जी का मयूरासन देख मन आनंदित हो गया। योग में उनकी दक्षता प्रेरणादायक है।" यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और लोगों ने सीएम की फिटनेस और योग के प्रति समर्पण की सराहना की है।

पचमढ़ी की वादियों में योग और अध्यात्म का संगम

पचमढ़ी में चल रहे बीजेपी शिविर ने राजनीतिक रणनीतियों के साथ-साथ योग, अनुशासन और आध्यात्मिकता पर भी जोर दिया। सुबह की ताजगी भरी हवाओं और प्राकृतिक सौंदर्य ने योग को और भी प्रभावशाली बना दिया।

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी पचमढ़ी की तारीफ करते हुए कहा,

पचमढ़ी की शांति और शक्ति दोनों अद्वितीय हैं। जटाशंकर भोलेनाथ के दर्शन कर आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई।”

जटाशंकर मंदिर: आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र

कैलाश विजयवर्गीय ने जटाशंकर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। यह मंदिर एक गुफा के भीतर स्थित है, जहां चट्टानों से शिव की आकृति स्वतः उभरती दिखाई देती है। यह स्थान पचमढ़ी की आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है।

मोदी की अपील को निभा रहे हैं सीएम

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार नेताओं से कहा है कि वे योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह प्रदर्शन मोदी की बातों को जमीन पर उतारने का उदाहरण बन गया है। Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE Read More :- MP-राजस्थान में प्री-मानसून, गुजरात-UP में बिजली गिरने से 10 की मौत!

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल लापता, दान में मिली 3 गाड़ियां भी गायब

राज्य

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल लापता, दान में मिली 3 गाड़ियां भी गायब

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल चढ़ावे की चोरी के आरोपों के बाद लापता। पुलिस जांच में जुटी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद मां का दावा- ‘सोनम ही है पूरी साजिश की मास्टरमाइंड’

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद मां का दावा- ‘सोनम ही है पूरी साजिश की मास्टरमाइंड’

इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी निर्दोषता का दावा किया है। राजा रघुवंशी की मां ने सोनम पर गंभीर आरोप लगाए।

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, जिन अफसरों की शिकायतें मिली उनपर गिरी गाज

राज्य

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, जिन अफसरों की शिकायतें मिली उनपर गिरी गाज

योगी सरकार ने 8 महिला सहित 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया, जिनमें से कुछ को 6 महीने के भीतर ही अहम पदों से हटा दिया गया था।

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

खेल

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

भारत ने ब्रिस्टल में चौथे T20 मैच में इंग्लैंड से हार कर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से पिछड़ गया। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 80 रन बनाए।

बिग बैश लीग का पहला मैच भारत में, 12 दिसंबर को होगा, PM मोदी ने किया ऐलान

देश-विदेश

बिग बैश लीग का पहला मैच भारत में, 12 दिसंबर को होगा, PM मोदी ने किया ऐलान

ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय T20 क्रिकेट लीग, बिग बैश लीग का पहला मैच इस बार भारत के चेन्नई में 12 दिसंबर को होगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने की।