बिहार चुनाव में डॉ. मोहन यादव की एंट्री ने पलटा खेल : 26 में से 21 सीटें एनडीए की झोली में

bihar-election-results-cm-mohan-yadav-impact-on-nda-seats

बिहार चुनाव में डॉ. मोहन यादव की एंट्री ने पलटा खेल : 26 में से 21 सीटें एनडीए की झोली में

बिहार चुनाव में डॉ मोहन यादव की एंट्री ने पलटा खेल  26 में से 21 सीटें एनडीए की झोली में

बिहार में यादव वोट भी BJP की तरफ झुके bihar election results: बिहार विधानसभा चुनाव में एक दिलचस्प तस्वीर उभरकर सामने आई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. डॉ. मोहन यादव का बिहार में हुआ प्रचार कई सीटों पर माहौल बदलने वाला कारक बन गया। यादव समाज से आने वाले नेता के तौर पर उनका प्रभाव साफ दिखाई दिया और नतीजों में यह बात सामने भी आई। CM Mohan Yadav डॉ. मोहन यादव ने चुनाव अभियान के दौरान बिहार के लगभग 26 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया था। इनमें से 21 सीटों पर एनडीए (BJP–JDU एवं सहयोगी दल) ने जीत दर्ज की या निर्णायक बढ़त कायम की। यह संख्या यादव मतदाताओं के रुझान में आए बदलाव का संकेत है।

किन सीटों पर दिखा डॉ. मोहन यादव का असर?

नीचे वे प्रमुख क्षेत्र हैं, जहां उनके प्रचार के बाद परिणाम एनडीए के पक्ष में गए • बगहा — NDA (BJP)सहरसा — NDA (JDU)सिकटा — NDA (BJP)फुलपरास — NDA (JDU, शीला मंडल)फतुहा — NDA आगेबेलहर — NDA (BJP)बिस्फी — NDA (JDU/BJP)वजीरगंज — NDA (BJP/JDU)बोधगया — NDA आगेमधुबनी/बिस्फी — NDAपिपरा — NDA (BJP)मनेर — NDA बढ़तकटोरिया — NDA (JDU)बांका — NDA (BJP)नाथनगर — NDAदीघा घाट — NDA (BJP)ढाका — NDA (BJP)चिरैया — NDAनरकटिया — NDAमोतिहारी — NDA (BJP) इन सभी जगहों पर प्रचार के दौरान यादव समुदाय के बड़े समूहों ने खुले तौर पर कहा था कि वे “मुख्यमंत्री यादव की अपील को नजरअंदाज नहीं करेंगे।” चुनाव के बाद जो नई वोटिंग प्रवृत्ति सामने आई, उससे यही संकेत मिलता है कि इस बार यादव वोट का हिस्सा पहली बार बड़े पैमाने पर बीजेपी के खाते में गया। Mohan Yadav: 

यादव वोट बैंक में सेंधः NDA के लिए गेमचेंजर

बिहार में यादव वोट पर पारंपरिक रूप से महागठबंधन का कब्जा माना जाता था। लेकिन इस चुनाव में समीकरण कुछ अलग दिखे। डॉ. मोहन यादव ने सभा दर सभा यादव समाज को सीधे संबोधित किया। उनके भाषणों में न तो बहुत बड़ी राजनीतिक भाषा थी और न आक्रामकता लेकिन एक अपनापन था, जिसने भीड़ को खींचा। कई गांवों में यह चर्चा आम थी कि “अपना आदमी आया है, बात तो सुननी चाहिए।” चुनाव बाद विश्लेषण, में यही बात वोटिंग पैटर्न में भी दर्ज हुई।

26 में से 21 सीटेंः यह आंकड़ा क्यों मायने रखता है?

इसका असर इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि कई सीटें ऐसी थीं जहां मुकाबला बेहद करीबी था। यहीं डॉ. मोहन यादव का दौरा निर्णायक फैक्टर साबित हुआ। फतुहा, मनेर, नाथनगर और बोधगया जैसे क्षेत्र परंपरागत रूप से कठिन माने जाते थे, लेकिन इस बार माहौल बदला हुआ दिखा।बीजेपी रणनीतिकारों का दावा है कि “यादव समाज का 10–12% भी इधर शिफ्ट हुआ, तो उसका सीधा फायदा मिला।” Bihar Election 2025:

बिहार की राजनीति में नया मोड़

नतीजों ने जो तस्वीर पेश की है, वह अगले विधानसभा चुनावों और लोकसभा रणनीति दोनों के लिए महत्वपूर्ण संकेत है। डॉ. मोहन यादव का बिहार दौरा बीजेपी नेतृत्व के लिए सफल प्रयोग साबित हुआ है। यह भी तय हो गया कि अगर किसी प्रदेश का नेता अपनी जातीय पहचान और सादगी से जनता के करीब जाए, तो सीमाएं मायने नहीं रखतीं। बिहार की इस जीत में कई चेहरे अहम थे, लेकिन 26 सीटों के आंकड़े ने डॉ. मोहन यादव का नाम सुर्खियों में ला दिया है।

Read More: ढाका जल रहा है: हसीना पर फैसले से ठीक पहले बांग्लादेश में धमाकों से दहशत

संबंधित सामग्री

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

राज्य

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

इटारसी के पास चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में आग लगने से 72 यात्रियों की जान बची। यात्रियों को तत्काल दूसरे कोच में भेजा गया।

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।