Bihar Election 2025: CM नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, चुनाव के लिए NDA की तैयारियां तेज

bihar-election-2025

Bihar Election 2025: CM नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, चुनाव के लिए NDA की तैयारियां तेज

bihar election 2025 cm नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा चुनाव के लिए nda की तैयारियां तेज

Bihar Election 2025: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस साल होने वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। कोई यात्रा निकाल रहा है, तो कहीं लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे को बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

बैठक की अध्यक्षता करेंगे PM

जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कामकाज की समीक्षा होगी। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। बिहार में एनडीए के प्रमुख घटक दलों—जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर), और राष्ट्रीय लोक मोर्चा—के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। Read More: Chirag Paswan Bihar CM: चिराग पासवान ने खारिज की बिहार मुख्यमंत्री पद की दावेदारी, नीतीश कुमार को दिया समर्थन

CM के लिए दिल्ली दौरा अहम

नीतीश कुमार का यह दिल्ली दौरा इसलिए भी अहम है, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने उनके नेतृत्व में 220 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पहले हुई बैठकों में नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए का चेहरा घोषित किया जा चुका है। इस दौरे के दौरान नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं, जिसमें सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Bihar Election 2025: CM नीतीश की प्रगति यात्रा

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए अक्टूबर-नवंबर 2025 में चुनाव होने की संभावना है। एनडीए का दावा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठबंधन न केवल सत्ता में वापसी करेगा, बल्कि पहले से अधिक मजबूती के साथ सरकार बनाएगा। नीतीश कुमार ने हाल ही में अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के जरिए बिहार के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया, जिसमें उन्होंने जनता के बीच जाकर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस यात्रा का मकसद जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को समझना था।

चुनाव की तैयारियां तेज

Bihar Election 2025: वहीं, विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और महागठबंधन भी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कई लोक-लुभावन वादे किए हैं, जैसे महिलाओं के लिए मासिक सहायता और मुफ्त बिजली। हालांकि, एनडीए का कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 2005 से विकास कार्यों का सिलसिला जारी है, जिसका फायदा गठबंधन को चुनाव में मिलेगा।

संबंधित सामग्री

खंडवा में शादी में मातम: बेकाबू कार पलटी, दूल्हे के 4 भाईयों की मौत

मध्य प्रदेश

खंडवा में शादी में मातम: बेकाबू कार पलटी, दूल्हे के 4 भाईयों की मौत

खंडवा में भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के 4 चचेरे भाइयों की मौत, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। तेज रफ्तार कार पलटकर मकान से टकराई, पुलिस जांच जारी।

हरदोई स्कूल में प्रिंसिपल का विवादित व्यवहार, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

उत्तर प्रदेश

हरदोई स्कूल में प्रिंसिपल का विवादित व्यवहार, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

हरदोई के स्कूल प्रिंसिपल पर छात्र की मां से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो हुआ वायरल, लोगों में नाराजगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

​​​​​​​Raipur crime शादी से पहले जेल पहुंचा कांग्रेस नेता, 10 साल तक शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़

​​​​​​​Raipur crime शादी से पहले जेल पहुंचा कांग्रेस नेता, 10 साल तक शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को शादी से पहले गिरफ्तार किया गया। युवती ने 10 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक, CM डॉ यादव ने किया  बैठक को संबोधित

मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक, CM डॉ यादव ने किया बैठक को संबोधित

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे गर्म, पारा 46.9°C:UP के 60 जिलों में चलेगी लू

मध्य प्रदेश

देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे गर्म, पारा 46.9°C:UP के 60 जिलों में चलेगी लू

भारत में लगातार गर्मी बढ़ रही है, जिससे अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच पहुंच गया है। सरकार ने कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है।