भोपाल के युवाओं को लगी 'खून' की लत!

bhopal-youth-blood-addiction-scandal

भोपाल के युवाओं को लगी 'खून' की लत!

भोपाल के युवाओं को लगी खून की लत

blood addiction: नशे की दुनिया में नए और डरावने प्रयोग देखने को मिलते हैं, लेकिन भोपाल के हमीदिया अस्पताल में जो मामले सामने आए हैं, उन्होंने चिकित्सा जगत को हिलाकर रख दिया है। यहां 18 से 25 साल के युवाओं में ‘Blood Kick’ का जुनून सवार हो रहा है। इसमें युवा पहले अपने ही शरीर से खून निकालते हैं, उसे फ्रीज करते हैं और फिर इंजेक्शन के जरिए दोबारा अपने ही शरीर में इंजेक्ट कर लेते हैं।

 'खून' की लत!

खून की लत

चौंक गए ना..उनका मानना है कि ऐसा करने से उन्हें एक अलग ही तरह की High और एनर्जी महसूस होती है, 5 ऐसे युवक सामने आए, जिन्हें खून की लत है। जब परिजनों को इसके बारे में पता चला तो पहले तो उन्होंने युवकों का घर से निकलना बंद करवा दिया। बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन युवक आक्रामक होकर झगड़ने लगे। इसके बाद परिजन उन्हें लेकत साइकेट्रिस्ट ( मनेचिकित्सक) के पास पहुंचे। 

शांति और ‘सेल्फ कंट्रोल’

डॉक्टरों का कहना है कि यह केवल एक जानलेवा मानसिक भ्रम है। जनवरी से अब तक हमीदिया अस्पताल में ऐसे 5 केस आ चुके हैं। इन सभी मरीजों की कहानी एक जैसी ही है। इन युवाओं को मनोरोग विभाग लाया गया, तब जाकर ये खौफनाक सच सामने आया। मनोरोग विभाग के डॉक्टरों ने पाया कि इन मरीजों में शराब या ड्रग्स का कोई संकेत नहीं था।  न तो सांसों में बदबू थी और न ही आंखों में नशा। लेकिन शरीर पर खुद से लगाई गई सुइयों के दर्जनों निशान मौजूद थे। पूछताछ में युवाओं ने बताया कि अपना ही खून शरीर में वापस डालने पर उन्हें एक शांति और ‘सेल्फ कंट्रोल’ महसूस होता है। उन्हें लगता है कि इससे उनके भीतर एक नई Energy का संचार हो रहा है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nationmirrormp/cg (@nationmirrormpcg)

blood addiction: जानलेवा आदत

डॉक्टरों के मुताबिक, यह आदत जितनी सुकूनदेह लगती है, उससे कहीं ज्यादा घातक है। अपने ही खून को दोबारा इंजेक्ट करने से बॉडी का नेचुरल सिस्टम पूरी तरह ठप हो सकता है। इससे सेप्सिस, HIV, हेपेटाइटिस, नसों का डैमेज होना, ब्लड क्लॉटिंग और अंगों का फेल होना जैसी गंभीर कंडिशन पैदा हो सकती हैं। शरीर में गंभीर बिमारी फैलने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत भी हो सकती है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।