भोपाल नगर निगम घोटाला: अपर आयुक्त सेवतकर पर गिरी गाज

bhopal-municipal-corporation-scam-gunwant-sevatkar-suspended

भोपाल नगर निगम घोटाला: अपर आयुक्त सेवतकर पर गिरी गाज

भोपाल नगर निगम घोटाला अपर आयुक्त सेवतकर पर गिरी गाज

Bhopal Municipal Corporation Scam: भोपाल में लोकायुक्त की टीम ने भोपाल नगर निगम के दफ्तर में छापेमारी की। इसमें करोड़ों रुपए के फर्जी ई-बिल घोटाले का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त टीम ने भोपाल नगर निगम के दोनों कार्यालयों में एक साथ छापेमारी की और कार्यालय से कंप्यूटर और कई फाइलें जब्त की थी। लोकायुक्त टीम ने आर्थिक अनियमितताओं और फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के घोटाले की शिकायत के बाद ये छापा मारा। 

सेवतकर को हटाया

इस कार्रवाई के बाद भोपाल नगर निगम की वित्त एवं लेखा शाखा में अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर को कमिश्नर संस्कृति जैन ने हटा दिया। लोकायुक्त ने उन पर FIR दर्ज की थी। उनकी जगह अपर आयुक्त मुकेश शर्मा को प्रभार सौंपा गया। कुछ दिनों में नगर निगम का बजट पेश होने वाला है। जिसे बनाने का जिम्मा गुणवंत सेवतकर के पास ही था।

[caption id="attachment_141043" align="alignnone" width="1115"]अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर[/caption]

Bhopal Municipal Corporation Scam: दस्तावेज हुए जब्त 

टीम ने निगम के डाटा सेंटर समेत कई शाखाओं में छापेमारी कर पिछले करीब 10 साल के दस्तावेज और सर्वर डाटा जब्त कर लिया था। इस मामले में सेवतकर समेत कई पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। FIR के बाद शनिवार को कमिश्नर जैन ने सेवतकर को हटाने की कार्रवाई की।

लोकायुक्त को मिली थी शिकायत

बता दे कि निगम में फर्जी भुगतान की शिकायत नवंबर 2025 में लोकायुक्त को मिली थी। प्रारंभिक जांच में सबूत सही पाए जाने पर 9 मार्च को आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर छापा मारा गया। आरोप है कि निगम के जलकार्य, सामान्य प्रशासन और केंद्रीय वर्कशॉप जैसे विभागों के नाम पर वाहनों की मरम्मत, पेंटिंग और अन्य काम दिखाए गए। कई मामलों में काम हुआ ही नहीं, लेकिन सिस्टम में ई-बिल तैयार कर दिए गए। कुछ मामलों में जिस विभाग के नाम से बिल बनाए गए, उन्हें ही जानकारी ही नहीं थी।

संबंधित सामग्री

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।