Bhopal Breaking News: भोपाल में डॉक्टर पर गिर गई हाईटेंशन लाइन

bhopal-breaking-news-high-tension-line-fell-on-a-doctor-in-bhopal

Bhopal Breaking News: भोपाल में डॉक्टर पर गिर गई हाईटेंशन लाइन

By:

Ranu

bhopal breaking news भोपाल में डॉक्टर पर गिर गई हाईटेंशन लाइन

घटना का CCTV आया सामने

Bhopal Breaking News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है.जहां जर्जर हो चुकी हाईटेंशन लाइन का तार करडकडा ता हुआ एक डॉक्टर पर आ गिर. हादसे में डॉक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.जबकी तीन लोग गंभीर रुप से झुलस गए.जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

भोपाल में घटना सोमवार देर शाम हुई जहा के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सुंदर नगर कॉलोनी में रात करीब 8 बजे के आसपास 11 केवी की बिजली लाइन टूटकर रोड पर गिरी. इसकी चपेट में आने से डॉक्टर की मौत हो गई. ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि घरों के बाहर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरते ही आग लग जाती है.

Read More- Tiranga Yatra Bhopal News: राजधानी के बड़े तालाब में लहराया तिरंगा

हादसे के बाद हंगामा

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक होम्योपैथी डॉक्टर की मौत हो गई और 3 लोग झुलस गए. इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी एकत्रित हो गए और बिजली कंपनी के खिलाफ हंगामा किया. नारेबाजी होती रही. अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया "जैसे ही घटना की सूचना हमें प्राप्त हुई तो पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया." मामले के अनुसार 80 फीट रोड अशोका गार्डन निवासी डॉ. उपेंद्र तिवारी व उनकी पत्नी डॉ. डिंपल तिवारी की सुंदर नगर में किराए की दुकान में क्लीनिक है. ये हादसा रात करीब 8 बजे हुआ.

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

Bhopal Breaking News: करंट फैलने से 3 और लोग झुलसे

डॉ. उपेंद्र और उनकी पत्नी क्लीनिक में थे. इस बीच 11 केवी का कनेक्टर टूटकर गिर गया. इससे क्लीनिक के बाहर खड़ी डॉ.उपेंद्र की बाइक में आग लग गई. डॉ.उपेंद्र क्लीनिक से बाहर निकले और जलती बाइक से तार को हटाने की कोशिश की. इस दौरान झटका लगा और वह नीचे गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिजली की लाइन टूटने से सड़क पर भरे पानी में करंट फैल गया, वहां मौजूद लोगों ने डॉक्टर सहित अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर चले इलाज के बाद डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।