IND vs AUS 2nd T20: आज MCG में होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत!

bharat-vs-australia-second-t20-match-live-updates-mcg

IND vs AUS 2nd T20: आज MCG में होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत!

ind vs aus 2nd t20 आज mcg में  होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत

IND vs AUS 2nd T20:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा। Read More: भारत महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास — ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, क्रीज पर रो पड़ी जेमिमा पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और अब दूसरे मैच में भी 87% बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 12 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है।

MCG में भारत का पलड़ा भारी...

टी-20 इंटरनेशनल में भारत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया से बेहतर रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 33 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 20 और ऑस्ट्रेलिया ने 11 जीते, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे। MCG में दोनों टीमें 4 बार भिड़ीं — 2 भारत ने जीते, 1 ऑस्ट्रेलिया ने, और एक बिना नतीजे के रहा।

बुमराह रच सकते हैं नया रिकॉर्ड...

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के 100 विकेट पूरे करने से केवल 4 विकेट दूर हैं। वहीं, मिचेल मार्श को टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने के लिए 4 रन और संजू सैमसन को 1000 रन पूरे करने के लिए 7 रन चाहिए।

भारत का दमदार कॉम्बिनेशन...

कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया बिना बदलाव के उतर सकती है। टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल, मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और संजू सैमसन हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा का संतुलित अटैक टीम को मजबूती देगा।

ऑस्ट्रेलिया भी तैयार...

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास ट्रैविस हेड, टिम डेविड और मार्कस स्टोयनिस जैसे पावर हिटर हैं। गेंदबाजी में नाथन एलिस, जोश हेजलवुड और जैवियर बार्टलेट मेलबर्न की उछाल भरी पिच पर घातक साबित हो सकते हैं।

पिच रिपोर्ट...

MCG की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और बाउंस मिलेगा, जबकि मिड ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न मिल सकती है। अब तक यहां 19 टी-20 मैच खेले गए हैं — 11 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि 7 बार टारगेट चेज करने वाली टीम को सफलता मिली।

कहां देखें मैच लाइव?

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा ऐप पर लाइव देखे जा सकते हैं।      

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।