Bhajanlal Sharma IAS transfers 2025: भजनलाल सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, बदले 62 IAS

bhajanlal-sharma-ias-transfers-2025

Bhajanlal Sharma IAS transfers 2025: भजनलाल सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, बदले 62 IAS

bhajanlal sharma ias transfers 2025 भजनलाल सरकार की प्रशासनिक सर्जरी बदले 62 ias

मिशन 2028 की तैयारी या प्रशासनिक मजबूती का प्रयास?

Bhajanlal Sharma IAS transfers 2025: खबर राजस्थान से है जहां भजनलाल शर्मा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 62 IAS  अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं और 21 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम साफ इशारा करता है कि सरकार चुनावी सालों से पहले प्रशासनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त कर राजनीतिक और विकासात्मक लक्ष्यों को साधने में जुट गई है।

वरिष्ठ आईएएस अखिल अरोड़ा को मिली जल जीवन मिशन की कमान

सबसे चर्चित नाम अखिल अरोड़ा का रहा, जिन्हें वित्त विभाग से हटाकर जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान जैसे जल संकट वाले राज्य में 'जल जीवन मिशन' चुनावी मुद्दा भी रहा है। अरोड़ा की नियुक्ति को एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है, खासकर तब जब इस विभाग पर हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। read more: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वाराणसी-जबलपुर दौरा,मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक में लेंगे हिस्सा, वीरांगना दुर्गावती को देंगे श्रद्धांजलि

ऊर्जा विभाग में अनुभवी अजिताभ शर्मा की वापसी

ऊर्जा विभाग, जो राज्य के विकास और निवेश का प्रमुख केंद्र रहा है, उसमें अजिताभ शर्मा की वापसी हुई है। 'राइजिंग राजस्थान' समिट में जिन निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, उनमें अधिकतर ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित थे। ऐसे में अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति विभागीय स्थिरता और निवेशकों के भरोसे के लिए अहम मानी जा रही है।

पर्यटन विभाग में दो नए नाम, दीया कुमारी के साथ नई टीम

राज्य की जीडीपी में बड़ा योगदान देने वाले पर्यटन विभाग में भी बदलाव हुआ है। अब राजेश यादव विभाग के सचिव बनाए गए हैं, जबकि रुक्मिणी रियार को भी इस मंत्रालय में शामिल किया गया है। दीया कुमारी की अगुवाई में पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी नजर आती है।

गृह और यूडीएच विभाग में भी नियुक्तियां,भरोसेमंद अफसरों को दी कमान

Bhajanlal Sharma IAS transfers 2025: गृह विभाग की जिम्मेदारी अब भास्कर सावंत को सौंपी गई है, जो सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते हैं। वहीं, देबाशीष पृष्टि को यूडीएच विभाग सौंपा गया है, जो शहरों के विकास और आवास योजनाओं में अहम भूमिका निभाता है। इन बदलावों को सरकार की रणनीतिक प्रशासनिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। read more: कोर्ट केस में फंसे हैं? मंगलवार को करें ये खास उपाय, मिलेगी राहत और न्याय  

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।