BETUL NEWS: खबर का असर... बैतूल में ग्रीन वैली कॉलोनी पर प्रशासन की सख्त कार्रवा...

betul-news-13

BETUL NEWS: खबर का असर... बैतूल में ग्रीन वैली कॉलोनी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया डिस्मेंटल

betul news खबर का असर बैतूल में ग्रीन वैली कॉलोनी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई अवैध निर्माण को किया डिस्मेंटल

BETUL NEWS: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध कॉलोनियों के बढ़ते जाल पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। हाल ही में ग्रीन वैली कॉलोनी को लेकर मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और कॉलोनी की गहन जांच की गई। जांच में सामने आया कि इस कॉलोनी को विकसित करने के लिए कॉलोनाइजर के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था और यह कॉलोनी ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही थी।

[caption id="attachment_84081" align="alignnone" width="300"]BETUL NEWS BETUL NEWS[/caption]

BETUL NEWS: कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एसडीएम राजीव कहार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पाया गया कि कॉलोनाइजर ने बिना किसी वैध अनुमति के जमीन को प्लॉट में तब्दील कर दिया था और कुछ प्लॉटों की रजिस्ट्री तक कर दी गई थी। इसे गंभीर धोखाधड़ी मानते हुए एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से सभी रजिस्ट्रियों पर रोक लगाने और पहले से की गई रजिस्ट्रियों को निरस्त करने के आदेश दिए। साथ ही अवैध कॉलोनी को डिस्मेंटल करने और कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

BETUL NEWS: पूरे निर्माण को अवैध घोषित कर दिया

एसडीएम कार्यालय को इस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई में करीब 20 दिन का समय लगा। जांच के दौरान कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर जवाब देने का मौका भी दिया गया, लेकिन वह संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ।

BETUL NEWS: अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा

एसडीएम बैतूल ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध कॉलोनियों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भी सख्त संदेश गया है और उम्मीद है कि इससे अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।

जनता के हित में बड़े बदलाव संभव

यह कार्रवाई न सिर्फ प्रशासन की सतर्कता को दर्शाती है बल्कि यह भी साबित करती है कि यदि मीडिया और प्रशासन मिलकर काम करें तो जनता के हित में बड़े बदलाव संभव हैं।

संबंधित सामग्री

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।