Benefits OF Ramphal: सेहत के लिए रामबाण है रामफल, जानिए इसके फायदे...

benefits-of-ramphal-for-health

Benefits OF Ramphal: सेहत के लिए रामबाण है रामफल, जानिए इसके फायदे...

benefits of ramphal सेहत के लिए रामबाण है रामफल जानिए इसके फायदे

Benefits OF Ramphal: वैसे तो बहुत से फल होते है लेकिन एक ग्रीन कलर का फल होता है, जिसे रामफल कहते हैं, इसे कस्टर्ड एप्पल या शरीफा भी कहा जाता है। यह फल बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। स्वास्थ के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। इसकी बनावट मुलायम और मलाईदार होती है। भारत में यह विशेष रुप से मानसून के समय पाया जाता है। यह न केवल स्वाद में बल्कि इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं इसके फायदे..

पोषक तत्वों से भरपूर है ये फल

राम फल में विटामिन C, विटामिन A, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। विटामिन C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार शाबित होता है, जबकि पोटेशियम और मैग्नीशियम शरीर के मेटाबॉलिज्म को बैलेंस रखने में मदद करता है।

जानिए रामफल खाने के फायदे

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

राम फल में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को जवां बनाए रखने और बालों को मजबूत और चमकदार बनाएं रखने में मदद करती है। इस फल में मौजूद विटामिन A और विटामिन C त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारते हैं और बालों को मजबूती प्रदान करने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

पाचन तंत्र में फायदेमंद

रामफल में फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते है। राम फल कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, इससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती है।

इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत

राम फल विटामिन Cका एक बेहतरीन स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मददगार शाबित होता है। प्रतिदिन इसका सेवन करने से इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

राम फल में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज की काफी मात्रा पाई जाती हैं, जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हैं। यह आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से निजात पाने में भी सहायक हो सकता है।
कैसे करें सेवन?
रामफल को आप नर्मली खा सकते हो इसके अलावा आप रामफल की स्मूदी, जूस, आइसक्रीम या डेसर्ट बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से पहले अच्छे से धो लें और ध्यान रखें कि इसके बीजों को निकालकर ही जूस, स्मूदी बनाए, बिना बीज के ही इस फल का सेवन करें, क्योंकि वे खाने योग्य नहीं होते।    

संबंधित सामग्री

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

राज्य

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

मध्य प्रदेश में 9 साल के अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हुई। इससे कॉलेज परिसरों में छात्र राजनीति सक्रिय होने की उम्मीद है।

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

राज्य

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

भोपाल में तृतीय BRICS कार्य समूह की बैठक और सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, विश्वभर के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

राज्य

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा को लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार और ब्रिटिश म्यूजियम के बीच कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

देश-विदेश

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा। इसके चलते होम और ऑटो लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।