Ben Duckett Ban Risk: IPL 2026 के पहले बेन डकेट ने IPL से लिया नाम वापस!

ben-duckett-ban-risk-ipl-ben-duckett-withdraws-csk

Ben Duckett Ban Risk: IPL 2026 के पहले बेन डकेट ने IPL से लिया नाम वापस!

ben duckett ban risk ipl 2026 के पहले बेन डकेट ने ipl से लिया नाम वापस

Ben Duckett Ban Risk: IPL 2026 शुरु होने के पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस लेने का फैसला किया है। ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेत को 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

बताया जा रहा है कि, डकेत ने खराब फॉर्म के चलते अपने टेस्ट करियर पर ध्यान देने का फैसला किया है, इस वजह से उन्होंने IPL मैच से नाम वापस लेने का फैसला किया है।

2 साल का IPL में लग सकता है बैन

बेन डकेट के इस फैसले की वजह से मुश्किलों का सामना कना पड़ सकता है, क्योंकि उन्होंने IPL शुरु होने के कुछ दिन पहले उन्होंने इस लीग से हटने का फैसला किया है।

 

उन्हें इस वजह से IPL में 2 साल के लिए बैन किया जा सकता है, क्योंकि पिछले साल फ्रेंचाइजियों ने ऐसे विदेशी खिलाड़ियों पर सख्ती करने का फैसला किया था।

जॉनसन को CSK में किया गया था शामिल

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम में शामिल किया गया है। नाथन एलिस की जगह जॉनसन को रिप्लेसमेंट के तौर पर CSK टीम में 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर साइन किया है।

बता दें कि, नाथन एलिस पुरानी हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहें है, इस वजह से वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

DC ने बेन डकेट को किया था शामिल

दिल्ली कैपिटल्स ने दिसंबर 2025 में हुए ऑक्शन में बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था। डकेट पहली बार IPL का हिस्सा बने थे। ऑक्शन के दौरान विदेशी खिलाड़ी के स्लॉट के लिए उन्हें श्रीलंका के पथुम निसांका से कड़ी टक्कर मिली। इस वज से प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की न होने और खराब फॉर्म के चलते उन्होंने IPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया।

डकेट ने मांगी माफी

31 वर्षीय बेन डकेट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि-'यह बहुत कठिन फैसला था और मैं दिल्ली कैपिटल्स के सभी लोगों से माफी मांगता हूं। जब मुझे ऑक्शन में चुना गया था, तब मैं बहुत उत्साहित था। IPL दुनिया की सबसे बड़ी लीग है, लेकिन मैंने अपने करियर के बारे में बहुत सोचा और मुझे लगा कि अभी यही सही फैसला है। शायद 31 की उम्र में मुझे दोबारा मौका मिलना मुश्किल हो, पर मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर सकूंगा।'

जॉनसन ने IPL खेलने के लिए PSL से लिया नाम वापस

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के लिए स्पेंसर जॉनसन को क्वेटा ग्लैडिएटर्स को शामिल किया गया था। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्होंने पर्सनल वजह का हवाला देते हुए PSL से अपना नाम वापस ले लिया।

अब जॉनसन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में CSK के साथ जुड़कर अपने करियर में नई शुरुआत कर रहे हैं। इस कदम को उनके लिए एक नई अवसर और करियर को आगे बढ़ाने वाला मोड़ माना जा रहा है।

 

संबंधित सामग्री

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

राज्य

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

मध्य प्रदेश में 9 साल के अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हुई। इससे कॉलेज परिसरों में छात्र राजनीति सक्रिय होने की उम्मीद है।

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

राज्य

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

भोपाल में तृतीय BRICS कार्य समूह की बैठक और सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, विश्वभर के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

राज्य

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा को लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार और ब्रिटिश म्यूजियम के बीच कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

देश-विदेश

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा। इसके चलते होम और ऑटो लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।