BCCI IPL Victory Celebration Guidelines: 14 जून को हो सकती है अपेक्स काउंसिल की अहम बैठक...

bcci-ipl-victory-guidelines-apex-council-meeting-june-14

BCCI IPL Victory Celebration Guidelines: 14 जून को हो सकती है अपेक्स काउंसिल की अहम बैठक...

bcci ipl victory celebration guidelines 14 जून को हो सकती है अपेक्स काउंसिल की अहम बैठक

BCCI IPL Victory Celebration Guidelines: 4 जून को बेंगलुरु में RCB के IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, अब BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने IPL टीमों के जश्न समारोहों को लेकर नई गाइडलाइन लाने की तैयारी कर रहा है। Read More: SA vs Aus WTC Final: पैट कमिंस के 300 विकेट पूरे, साउथ अफ्रीका के 13 रन में गिरे 5 विकेट… इस दिशा में 14 जून को BCCI एपेक्स काउंसिल की मीटिंग रखी गई है, जिसमें इस गाइडलाइन पर चर्चा की जाएगी। यह मीटिंग ऑनलाइन माध्यम से होगी।

ट्रॉफी सेलिब्रेशन का नया फॉर्मेट हो सकता है तैयार...

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI इस मीटिंग में विक्ट्री सेलिब्रेशन के नए और सुरक्षित विकल्पों पर विचार कर सकता है, ताकि भविष्य में भगदड़ जैसे हादसों को रोका जा सके और गेम स्पिरिट भी बनी रहे। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया पहले ही यह कह चुके हैं कि बोर्ड सभी टीमों के लिए एक समान और ऑफिशियल गाइडलाइन तैयार करेगा, जिससे कोई भ्रम न रहे।

न्यूजीलैंड सीरीज की तारीखों पर भी होगा फैसला...

इस मीटिंग में 2026 में न्यूजीलैंड के भारत दौरे को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा। कीवी टीम भारत में 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 2026 T20 वर्ल्ड कप से पहले आयोजित की जाएगी। साथ ही, अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले ICC टूर्नामेंट की तैयारी पर भी बातचीत होगी। घरेलू क्रिकेट सीजन 2025 भी सितंबर से दिलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा, जो पिछले साल की तरह इस बार भी इंटर-जोनल फॉर्मेट में खेला जाएगा।

RCB के मार्केटिंग हेड को मिली जमानत...

RCB के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसाले को कर्नाटक हाई कोर्ट ने 12 जून को जमानत दे दी। उन्हें 6 जून को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने जमानत के लिए शर्त रखी है कि वे अपना पासपोर्ट पुलिस के पास जमा कराएंगे। इसके साथ ही, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट के सीनियर मैनेजर किरण कुमार और वाइस प्रेसिडेंट सुनील मैथ्यू को भी जमानत मिल गई है। सोसाले के वकील ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया को लेकर अदालत में आपत्ति जताई थी, जिसे सुनने के बाद कोर्ट ने तीनों को राहत दी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची थी भगदड़...

3 जून को RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर IPL 2025 का खिताब जीता। यह RCB की 18 साल के इतिहास में पहली ट्रॉफी थी। अगले दिन, 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जब RCB की टीम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात करने विधानसभा पहुंची, तभी बाहर स्टेडियम में भारी भीड़ और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से अधिक लोग घायल हुए। हादसे के बाद कर्नाटक हाई कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए, जो अब भी जारी है।    

संबंधित सामग्री

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की नई शुरुआत हुई, जिससे लाखों लोगों को नई आशा मिली है।

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने कृषि इनोवेशन और नए कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्व पर जोर दिया।

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

उत्तराखंड

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी बचाव एजेंसियों ने भाग लिया।

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

लाइफ स्टाइल

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

जेल नेल आर्ट्स से जुड़े खतरों के बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने चेतावनी दी है, जिसमें कमजोर नाखून, स्किन कैंसर और इंफेक्शन का रिस्क शामिल है।

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ.  यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्य प्रदेश

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ. यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अप्रैल को रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे, जहाँ वे प्रदेश के विकास और जनकल्याण पर चर्चा करेंगे।