BCB T20 World Cup 2026 Update: BCB का ऐलान, बांग्लादेश टीम T-20 वर्ल्ड कप खेलने नही आएगी भारत!

bcb-ghoshna-t-20-world-cup-2026-update

BCB T20 World Cup 2026 Update: BCB का ऐलान, बांग्लादेश टीम T-20 वर्ल्ड कप खेलने नही आएगी भारत!

bcb t20 world cup 2026 update bcb का ऐलान बांग्लादेश टीम t-20 वर्ल्ड कप खेलने नही आएगी भारत

बांग्लादेश की टीम भारत नहीं आएगी। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी एक अकबार ने यह दावा किया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने फैसला किया है, कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने से इंकार किया है. दरअसल, कुछ दिन पहले से प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को IPL टीम में शामिल करने को लेकर भारत में कॉन्ट्रोवर्सी चल रही थी, जिसके चलते उन्हें KKR टीम से बाहर कर दिया गया था।

क्या बांग्लादेश टीम नहीं आएगी भारत?

रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिर रहमान को शाहरुख खान की KKR टीम से बाहर कर दिया गया है, इस बाद पर नाराजगी के चलते BCB ने यह फैसला किया की वो भारत T-20 वर्ल्ड कप खेलने नहीं आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, BCB ने ICC से कहा कि- 'उसके मैच श्रीलंका में कराए जाएं।' हालांकि अब तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

T-20 वर्ल्ड के सभी मैच तय

7 फरवरी 2026 से T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। और पूरे मैच का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है, जिसमें से बांग्लादेश के ग्रुप स्टेज के सभी मैच भारत में रखे गए हं। ऐसे में वेन्यू में बदलाव करना आसान नहीं है। बांग्लादेश के 4 ग्रुप स्टेज मुकाबले में से 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में रखे गए हैं। वहीं 1 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है।

मुस्तफिजुर को टीम से किया गया था बाहर

कोलकाता नाईट राइडर्स टीम ने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने की जानकारी दी गई है। BCCI के निर्देश देने के बाद पोस्ट की गई जिसमें लिखा है कि- “कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुष्टि की है कि आईपीएल के नियामक BCCI/IPL ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से मुक्त करने का निर्देश दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। BCCI IPL नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI ने एक रिप्लेशमेंट प्लेयर्स लेने की अनुमति दी है, और इससे जुड़ी आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।”

BCCI ने KKR टीम को दिए थे निर्देश

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि- ‘हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया है। अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी।’

बांग्लादेशी प्लेयर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आया था बयान

उन्होंने शाहरुख खान को लेकर कहा था कि- ‘दुर्भाग्यपूर्ण है, वो तो ऐसा करेंगे ही, वो कोई हीरो नहीं है। शाहरुख खान का चरित्र क्या है, उनका कोई चरित्र नहीं है। वे गद्दारों जैसे काम रहे हैं।’ रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ये भी कहा कि – “भारत सरकार को ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाना चाहिए. बांग्लादेश के लोगों और उनकी सरकार को यह समझाया जाना चाहिए कि उनका देश हिंदुओं की मदद से अस्तित्व में आया था” Also Read-Rambhadracharya On Shahrukh Khan: KKR टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने पर SRK पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य!

देवकीनंदन ठाकुर ने भी SRK को लेकर दिया था बयान

आध्यत्म गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि- “बांग्लादेश में हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और उनकी बहनों और बेटियों का रेप किया जा रहा है। ऐसी बेरहम हत्याएं देखने के बाद कोई इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है, खासकर वह जो खुद को एक टीम का मालिक कहता है? वह इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि उसी देश के क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करे? तुम इस देश का कर्ज कैसे चुकाओगे? एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को लाकर और उसे हमारी जमीन पर खिलाकर? हम KKR मैनेजमेंट और उनके बॉस से कहेंगे, इस बात को समझो और उस क्रिकेटर को टीम से निकालो माफी और पछतावे के तौर पर, 9.2 करोड़ रुपए जो उस क्रिकेटर को दिए जा रहे हैं। उन्हें वहां मारे जा रहे हिंदू बच्चों के परिवारों को दिए जाने चाहिए।” Also Read-Usman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलिया के इस ओपनर बल्लेबाज ने लिया संयास! उन्होंने शाहरुख खान को लेकर यह भी कहा कि- “इस देश ने तुम्हे सुपरस्टार बनाया। तुम एक टीवी सीरियल में काम करते थे, दिन के 500-1000 रुपए कमाते थे। हिंदु समुदाय ने भी तुम्हें प्यार दिया इन सबका ये नतीजा दिया।”
किस खिलाड़ी की वजह से हुआ था विवाद
कुछ दिन पहले IPL का ऑक्शन रखा गया था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी क्रिकेट रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम में शामिल कर लिया, जिसके बाद से ही पूरे देश में इस बात का लोग KKR टीम में रहमान के शामिल होने का विरोध कर रहें हैं। बता दें कि, मुस्तफिजुर रहमान बाएं हाथ के गेंदबाज है, वो अपनी कटर्स और स्लोअर गेंदो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2025 में भारत के खिलाफ खेल रहे ODI सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले  1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

राज्य

सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान 7 अधिकारियों को निलंबित किया, जिसमें डिप्टी कलेक्टर और पटवारियों शामिल हैं।

सीएम डॉ. यादव का फोकस विकास पर, कहा- कस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित

राज्य

सीएम डॉ. यादव का फोकस विकास पर, कहा- कस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान किसानों और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

राज्य

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

रायबरेली में एक बेटी ने अपनी माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी, क्योंकि पिता उसके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप स्वास्थ्य केन्द्र तलून का किया निरीक्षण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप स्वास्थ्य केन्द्र तलून का किया निरीक्षण

डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली, गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोरलाय के एकीकृत हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्रों से विविध प्रश्न पूछे और सीखने की महत्वपूर्णता पर बल दिया।