Badwani: फलों पर नाले के पानी का छिड़काव, कैमरे में कैद हुई  इकबाल की करतूत, पब्लिक ने सिखाया सबक

badwani-fal-vikreta-nala-pani-video-arrested

Badwani: फलों पर नाले के पानी का छिड़काव, कैमरे में कैद हुई  इकबाल की करतूत, पब्लिक ने सिखाया सबक

badwani फलों पर नाले के पानी का छिड़काव कैमरे में कैद हुई  इकबाल की करतूत पब्लिक ने सिखाया सबक

badwani video: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक फल विक्रेता, इकबाल खान, पर फलों पर नाले का गंदा पानी डालने का आरोप लगा है। यह पूरी घटना स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड की गई और शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। [caption id="attachment_108593" align="alignnone" width="300"]लोगों ने पीटा लोगों ने पीटा[/caption]

जनता ने पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इकबाल खान काफी समय से गंदे पानी से फल धो रहा था। उसे कई बार समझाया गया कि लोग इन फलों को मंदिरों में प्रसाद के लिए भी ले जाते हैं, लेकिन उसने बात नहीं मानी। गुरुवार को लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा, उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। [caption id="attachment_108594" align="alignnone" width="300"]नाले से भरा पानी नाले से भरा पानी[/caption]

badwani video: पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

SDM कोर्ट से जेल भेजा गया इकबाल खान राजपुर थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि इकबाल खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 271 के तहत केस दर्ज किया गया है। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। उसे राजपुर एसडीएम के सामने पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

badwani video: खाद्य विभाग ने जांच की

गंदे पानी और सेब के नमूने जांच के लिए भेजे मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को भी दी गई। विभाग ने गंदे पानी और सेब के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि फल विक्रेता के पास लाइसेंस भी नहीं था, जिसके लिए उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

badwani video: गंभीर बीमारियों का खतरा

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि नाले के पानी में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस होते हैं। ऐसे दूषित पानी से धोए गए फल हैजा, टाइफाइड और पेचिश जैसी जानलेवा बीमारियां फैला सकते हैं। उन्होंने जनता से सतर्क रहने और केवल प्रमाणित विक्रेताओं से फल खरीदने की अपील की है। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

संबंधित सामग्री

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

राज्य

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

भोपाल के बड़ा तालाब में राष्ट्रीय सेलिंग चैंपियनशिप-2026 शुरू हो गई है। 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

राज्य

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर सवाल उठाए और उन्हें सुधार की नसीहत दी।