बादशाहपुर महारैली में ‘घर का सपना’ हुआ साकार: हरियाणा CM सैनी ने 2709 परिवारों को सौंपी चाबियां

badshahpur-maharally-haryana-cm-nayab-singh-saini-hands-over-keys-to-2709-families

बादशाहपुर महारैली में ‘घर का सपना’ हुआ साकार: हरियाणा CM सैनी ने 2709 परिवारों को सौंपी चाबियां

बादशाहपुर महारैली में ‘घर का सपना’ हुआ साकार हरियाणा cm सैनी ने 2709 परिवारों को सौंपी चाबियां

Badshahpur Maharally: हरियाणा के बादशाहपुर में रविवार को आयोजित ‘विकसित बादशाहपुर महारैली’ ने विकास और जनकल्याण की नई तस्वीर पेश की। शहर के सेक्टर-91, काकरौला में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और 2709 पात्र लाभार्थियों को उनके सपनों के घर की चाबियां सौंपीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास आवंटन कर सरकार ने ‘हर घर’ के संकल्प को मजबूती दी। [caption id="attachment_141926" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा CM सैनी हरियाणा CM सैनी[/caption]

‘विकसित भारत’ के संकल्प में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में हरियाणा सरकार अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने प्रदेश के गुरुग्राम और बादशाहपुर शहरों को विकास का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि चौथे नवरात्र के शुभ अवसर पर हजारों गरीब परिवारों को घर सौंपना एक विशेष संयोग है।

सीएम सैनी ने आगे बताया कि क्षेत्र में 81 विकास घोषणाएं की गई थीं, जिनमें से 60 कार्य पूरे हो चुके हैं और 8 पर काम तेजी से जारी है।

CM सैनी ने किया हजारों करोड़ के विकास कार्यों का जिक्र

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में बादशाहपुर क्षेत्र के विकास पर 15,166 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने प्रमुख परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 9000 करोड़ रुपये की लागत से द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है। उन्होनें आगे कहा कि इसके अलावा, राजीव चौक से सोहना वाया बादशाहपुर एक्सप्रेसवे 2200 करोड़ रुपये में तैयार हुआ है। CM सैनी के अनुसार, मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी तक 5500 करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी है।

स्वास्थ्य सुविधाओं में भी प्रदेश की हो रही बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री सैनी के दावा किया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज 541 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो चुका है और जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फरुखनगर में 12.35 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरों वाला अस्पताल भी बनाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। रैली के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने बादशाहपुर क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल लापता, दान में मिली 3 गाड़ियां भी गायब

राज्य

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल लापता, दान में मिली 3 गाड़ियां भी गायब

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल चढ़ावे की चोरी के आरोपों के बाद लापता। पुलिस जांच में जुटी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद मां का दावा- ‘सोनम ही है पूरी साजिश की मास्टरमाइंड’

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद मां का दावा- ‘सोनम ही है पूरी साजिश की मास्टरमाइंड’

इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी निर्दोषता का दावा किया है। राजा रघुवंशी की मां ने सोनम पर गंभीर आरोप लगाए।

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, इनमें 8 महिला अफसर

राज्य

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, इनमें 8 महिला अफसर

योगी सरकार ने 8 महिला सहित 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया, जिनमें से कुछ को 6 महीने के भीतर ही अहम पदों से हटा दिया गया था।

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

खेल

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

भारत ने ब्रिस्टल में चौथे T20 मैच में इंग्लैंड से हार कर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से पिछड़ गया। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 80 रन बनाए।

बिग बैश लीग का पहला मैच भारत में, 12 दिसंबर को होगा, PM मोदी ने किया ऐलान

देश-विदेश

बिग बैश लीग का पहला मैच भारत में, 12 दिसंबर को होगा, PM मोदी ने किया ऐलान

ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय T20 क्रिकेट लीग, बिग बैश लीग का पहला मैच इस बार भारत के चेन्नई में 12 दिसंबर को होगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने की।