बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: 5 और आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

baba-siddiqui-murder-case-5-more-accused-arrested

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: 5 और आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड 5 और आरोपी गिरफ्तार तीन फरार

25 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर अब तक 9 गिरफ्तार 

बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी, धर्मराज, फरार गुरमैल और फरार आरोपी शिवानी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एनसीपी (अजीत) समूह के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पांच और आरोपियों को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक इन सभी ने मुख्य आरोपी को हथियार और मदद मुहैया कराई। सभी को अदालत में पेश कर 25 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

 बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के संपर्क में थे। ये दोनों अभी फरार हैं।

अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां पनवेल, कर्जत और रायगढ़ जिले के आसपास के इलाकों से की गईं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नितिन गौतम सप्रे, संभाजी किसन पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्बरे, चेतन दिलीप पारधी और राम फूलचंद कनौजिया के रूप में हुई है।  

12 अक्टूबर की रात बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग ने बाबा की हत्या के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान को जिम्मेदार ठहराया है। सलमान को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि नितिन गौतम सप्रे और फूलचंद कनौजिया इस मॉड्यूल के मुख्य सदस्य हैं। सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार इसी मॉड्यूल के जरिए शूटरों को दिए गए थे। हथियारों में विदेशी निर्मित पिस्तौल, टिसास-ग्लॉक और देशी पिस्तौल भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं, इसलिए पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगाया जा सकता है। इससे पहले पुलिस ने फरार शूटर गौतम, साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।