test series: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में किए अहम बदलाव

australia-made-important-changes-in-the-team-for-the-test-series-against-india

test series: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में किए अहम बदलाव

By:

Ranu

test series ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में किए अहम बदलाव

test series:ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। पहला बदलाव ओपनिंग जोड़ी में हुआ है, जबकि दूसरा बदलाव तेज गेंदबाजी आक्रमण में किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले दो टेस्ट मैच मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा, जबकि सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट खेला जाएगा। फिलहाल पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पर्थ में पहला टेस्ट जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में दूसरा डे-नाइट टेस्ट अपने नाम किया था। तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन में बेनतीजा रहा था।

test series: हेजलवुड बाहर, रिचर्डसन को मौका

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंजरी के कारण सीरीज के आखिरी दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं। हेजलवुड को ब्रिसबेन टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। उनकी जगह झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्डसन ने अब तक सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ कुल 11 विकेट झटके हैं।

test series: मैक्स्विनी की जगह सैम कॉन्सटास की एंट्री

तेज गेंदबाजी के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी में भी बदलाव किया गया है। मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ नाथन मैक्स्विनी ओपनिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह सैम कॉन्सटास को शामिल किया गया है। सैम कॉन्सटास को भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते यह मौका दिया गया है।

आखिरी 2 टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, शॉन एबट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, सैम कॉन्सटास, झाय रिचर्डसन, जॉश इंग्लिश, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेब्स्टर

संबंधित सामग्री

13 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

13 जुलाई 2026 राशिफल

13 जुलाई 2026 राशिफल: जानें आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल। पढ़ें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, शिक्षा और सफलता से जुड़े.....

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

राज्य

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया, जिसमें विश्व स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता की सराहना की गई।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

राज्य

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा, जिसमें उद्योग जगत के नेता, निवेशक और नीति विशेषज्ञ भाग लेंगे। देश-विदेश के उद्योग जगत, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों का होगा संगम

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

राज्य

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और 322.29 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों की शुरुआत की। सांदीपनि विद्यालयों की सौगात भी दी जाएगी।

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

जुर्म गाथा

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में आदिवासी महिला के साथ लूटपाट और अत्याचार की घटना हुई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और क्रूरता की गई।