Aus Vs Eng 2024: लगातार 14 जीत बाद ऑस्ट्रेलिया को मिली हार

aus-vs-eng-2024-australia-lost-after-14-consecutive-wins

Aus Vs Eng 2024: लगातार 14 जीत बाद ऑस्ट्रेलिया को मिली हार

By:

Ranu

aus vs eng 2024 लगातार 14 जीत बाद ऑस्ट्रेलिया को मिली हार

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड मे डकवर्थ लुईस नियम से ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया. इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का लगातार 14 वनडे जीतने का सिलसिला रोक दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 304 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 37.4 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन बनाए. इसके बाद आगे का खेल नहीं हो सका. इस तरह इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम से विजेता घोषित किया गया.

Read More- हेड कोच का बयान- महिला T-20 World Cup में मिलेगा ‘सरप्राइज़’

ब्रूक-जैक्स की तूफानी पारी

इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने नाबाद शतकीय पारी खेली. हैरी ब्रूक 94 गेंदों पर 110 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 2 छक्के जड़े. विल जैक्स ने 82 गेंदों पर 84 रनों का योगदान दिया. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं, लियम लिविंगस्टोन 20 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे. लियम लिविंगस्टोन ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए.

Read More- धोनी ने फिर जीता फैंस का दिल, खुद कम की अपनी सैलरी

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का हाल

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन को कामयाबी मिली. मिचेल स्टार्क ने 8 ओवर में 63 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं, कैमरून ग्रीन ने 6 ओवर में 45 रन देकर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. लेकिन इसके अलावा जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, ऑरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल और मैथ्यू शॉर्ट को कामयाबी नहीं मिली.

संबंधित सामग्री

मोगा को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, CM मान ने 120 बेड वाले अस्पताल का किया उद्घाटन

राज्य

मोगा को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, CM मान ने 120 बेड वाले अस्पताल का किया उद्घाटन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में 120 बेड वाले 'कैपिटल अस्पताल' का उद्घाटन किया, जिसे NABH से मान्यता प्राप्त है।

उत्तराखंड में शहीद जवानों के परिजनों की बढ़ी अनुग्रह सहायता राशि, बसों में निःशुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा

राज्य

उत्तराखंड में शहीद जवानों के परिजनों की बढ़ी अनुग्रह सहायता राशि, बसों में निःशुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद परिवारों के लिए अनुग्रह सहायता राशि और नौकरी आवेदन की समय सीमा बढ़ाई।

रायपुर में AI गणपति मूर्तियां बनाने से बच रहे मूर्तिकार, पिछले साल के विवाद का असर; हिंदू संगठनों की चेतावनी

सनातन

रायपुर में AI गणपति मूर्तियां बनाने से बच रहे मूर्तिकार, पिछले साल के विवाद का असर; हिंदू संगठनों की चेतावनी

रायपुर में गणेश चतुर्थी के लिए तैयारियां शुरू, मूर्तिकार AI डिजाइन से बचते हुए पारंपरिक प्रतिमाएं बनाने पर जोर दे रहे हैं।

कौन है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, जानिए राजनीतिक जीवन

देश-विदेश

कौन है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, जानिए राजनीतिक जीवन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया।

इंदौर में विहिप नेता के बयान पर विवाद, मुस्लिम महिलाओं ने घर के बाहर किया प्रदर्शन

राज्य

इंदौर में विहिप नेता के बयान पर विवाद, मुस्लिम महिलाओं ने घर के बाहर किया प्रदर्शन

इंदौर में विहिप नेता संतोष शर्मा के विवादित बयानों के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।