Bangladesh opposition leader attack: बांग्लादेश में शेख हसीना विरोधी एक और नेता पर हमला किया गया। NCP (नेशनल सिटिजन पार्टी) के खुलना डिविजनल चीफ और पार्टी के केंद्रीय आयोजक मोतालेब सिकदर को गोली मार दी गई है। सिकदर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिकदर के सिर पर मारी गोली
सिकदर पर हमले में उस्मान हादी पर हुए अटैक जैसा ही ट्रेंड दिखा है। हादी की तरह ही अज्ञाक बंदूकधारियों ने सिकदर को सिर पर गोली मारी है। अटैक के बाद हमलावर फरार हो गए। [caption id="attachment_123931" align="alignnone" width="623"]
मोहम्मद मोतालेब शिकदर को एंबुलेंस में लिटाते हुए।[/caption]
सिकदर की हालत नाजुक
Bangladesh opposition leader attack: शुरुआत में सिकदर की हालत काफी नाजुक थी। डॉक्टरों ने बताया कि गोली उनके कान के आर-पार निकल गई। यानी गोली सिर के अंदर या दिमाग तक नहीं पहुंची, इसलिए गंभीर अंदरूनी चोट नहीं आई है।बांग्लादेश में हिंसा बढ़ने की आशंका
बांगलादेश में पहले से ही हिंसा भड़की हुई है ऐसे में मोतालेब सिकदर पर हमले से बांग्लादेश में हिंसा और बढ़ने का अंदेशा है। बता दे कि, NCB पार्टी बीते साल शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्र नेताओं ने बनाई थी। मोतालेब शिकदर NCP के खुलना डिवीजन के प्रमुख है। [caption id="attachment_123932" align="alignnone" width="619"]
सिर पर मारी गोली[/caption]