जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 5 घंटे तक चली मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

attack-on-army-ambulance-in-akhnoor-jammu-and-kashmir

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 5 घंटे तक चली मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 5 घंटे तक चली मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

अखनूर में आतंकवादियों ने एंबुलेंस पर हमला कर गोलीबारी की 

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सोमवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। सुबह 7:26 बजे इन आतंकियों ने एलओसी के पास भट्टल इलाके में सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग की। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग गए। सेना ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। करीब पांच घंटे चली मुठभेड़ के बाद तीनों आतंकियों को मार गिराया गया। इससे पहले 24 अक्टूबर को बारामूला में आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर हमला किया था, जिसमें तीन सैनिकों और दो श्रमिकों की जान चली गई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि खौर के भट्टल इलाके में आसन मंदिर के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादी छिपे हुए थे। इसके बाद सुबह करीब 7:26 बजे आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर 15-20 राउंड फायरिंग की। हालांकि हमले में सैनिक घायल नहीं हुए हैं। केवल एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई थी।

सुरक्षाबलों ने बताया कि आतंकी भट्टल इलाके में जंगल के पास स्थित शिव आसन मंदिर में मोबाइल फोन की तलाश कर रहे थे। उसे किसी को बुलाना था। इसी दौरान सेना की एक एंबुलेंस वहां से गुजरी और आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकी बीती रात सीमा पार कर अखनूर आए थे।

4 दिन पहले सेना की एक गाड़ी पर भी हमला हुआ था।

 जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 24 अक्टूबर की दरम्यानी रात आतंकियों ने सेना के एक वाहन पर हमला कर दिया था। जिसमें तीन जवान शहीद हो गए थे। दो मजदूरों की भी मौत हो गई।

बारामूला के एसएसपी मोहम्मद जैद मलिक ने भास्कर को बताया कि हमले में तीन आतंकी भी शामिल थे। आतंकियों की तलाश के लिए लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।