Asian Boxing Championship 2026: टॉप पर रही भारतीय बॉक्सर महिला टीम, 10 मेडल के साथ की भारत वापसी!

asian-boxing-championship-2026-match-today

Asian Boxing Championship 2026: टॉप पर रही भारतीय बॉक्सर महिला टीम, 10 मेडल के साथ की भारत वापसी!

asian boxing championship 2026 टॉप पर रही भारतीय बॉक्सर महिला टीम 10 मेडल के साथ की भारत वापसी

Asian Boxing Championship 2026: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम ने धमाल मचा दिया। मंगोलिया में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय वोमेंस टीम ने 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीतकर कुल 10 मेडल भारत के नाम किए। और ओवरऑल स्टैंडिंग में टॉप स्थान हासिल किया।

हर भारतीय महिला बॉक्सर ने जीता मेडल

कोच सैंटियागो निवा की अगुआई में भारतीय महिला टीम की हर महिला का प्रदर्शन शानदार रहा। टूर्नामेंट में शामिल हर भारतीय महिला खिलाड़ी मेडलिस्ट बनकर लौटी। इसमें से मीनाक्षी (48kg), प्रीति (54kg), प्रिया (60kg) और अरुंधति (70kg) ने गोल्ड मेडल जीतकर देश मान बढ़ाया।

मीनाक्षी ने दिलाया पहला गोल्ड

मीनाक्षी ने मंगोलिया की नोमुंदारी एन्ख-अमगालन को 5-0 से हराकर टीम को पहला गोल्ड दिलाया। इसके बाद प्रीति (54kg) ने तीन बार की विश्व चैंपियन चीनी ताइपे की हुआंग शियाओ-वेन को 5-0 से हराया। प्रीति ने टोक्यो ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट के खिलाफ पूरा दबदबा बनाए रखा।

प्रिया घनघास (60kg) ने नॉर्थ कोरिया की वोन उन-ग्योंग को 3-0 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। अरुंधति चौधरी (70kg) ने कजाकिस्तान की बाकित सेइदीश को 4-1 से हराकर भारत के लिए चौथा गोल्ड हासिल किया। चारों भारतीय बॉक्सर्स ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर पोडियम के सबसे ऊपरी खड़े पर जगह बनाई।

57 KG के फाइनल में जैसमीन को झटका

57kg कैटेगरी के फाइनल में जैसमीन लांबोरिया को थाईलैंड की पुनरावी रूएनरोस ने 5-0 से हरा दिया। वहीं, अल्फिया पठान (80+kg) ने फाइनल में कजाकिस्तान की दीना इस्लामबेकोवा से 0-5 से हारकर सिल्वर मेडल जीता। जैसमीन और अल्फिया दोनों भारतीय सिल्वर मेडलिस्ट बनीं।

जरीन-लवलीना समेत चारों को ब्रॉन्ज

सेमीफाइनल में हार के बावजूद भारत की चार स्टार बॉक्सर्स ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। निकहत जरीन (54kg),अंकुशिता बोरों (65kg), लवलीना बोरगोहेन (75kg), पूजा रानी (80kg) कुछ वेट कैटेगरी में कम खिलाड़ियों की वजह से लवलीना, पूजा और अल्फिया को भागीदारी के आधार पर भी मेडल मिल गया।

पुरुष वर्ग में आज दो फाइनल

महिलाओं के बाद अब नजर पुरुष वर्ग पर है। विश्वनाथ सुरेश (48kg) और सचिन सिवाच (60kg) शुक्रवार को अपने-अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगे। उम्मीद है कि वे भी भारत को और मेडल दिलाएंगे।

  Also Read- KKR vs LSG IPL 2026 Result: मुकुल की धुंआधार पारी ने KKR के मुंह से छीन ली जीत!

संबंधित सामग्री

अलग अंदाज में मोनालिसा ने किया अगस्त का स्वागत, नो मेकअप लुक ने जीता फैंस का दिल

मनोरंजन

अलग अंदाज में मोनालिसा ने किया अगस्त का स्वागत, नो मेकअप लुक ने जीता फैंस का दिल

मोनालिसा ने अगस्त की शुरुआत में बिना मेकअप के तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने एक सादगी भरा लुक अपनाया था। इसे सोशल मीडिया पर बहुत सराहा गया।

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

राज्य

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

भीलवाड़ा में पारिवारिक कलह के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी साली को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लिया।

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

देश-विदेश

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

द हंड्रेड लीग के दौरान भारतीय जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तानी फातिमा सना की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा और विवाद उत्पन्न किया।

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

लाइफ स्टाइल

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

मानसून के दौरान बढ़ती हेयर फॉल की समस्या के लिए प्याज का रस एक प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाता है।

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

राज्य

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

पटना में मेट्रो निर्माण के साथ ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सरकार ने रोड विस्तार और वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाई है।