IND vs OMA Asia Cup 2025: एशिया कप में आज ओमान से भिड़ेगी टीम इंडिया, नंबर-1 बनने का मौका

asia-cup-2025-india-vs-oman-chance-to-become-no-1

IND vs OMA Asia Cup 2025: एशिया कप में आज ओमान से भिड़ेगी टीम इंडिया, नंबर-1 बनने का मौका

ind vs oma asia cup 2025 एशिया कप में आज ओमान से भिड़ेगी टीम इंडिया नंबर-1 बनने का मौका

Suruchi World No. 1 Shooter: हरियाणा की बेटी बनी दुनिया की नबंर-1 शूटर!

इंडिया की जीत, टीम को पहुंचाएगा टॉप पर...

अगर भारत आज का मैच जीतता है, तो यह टीम की 46वीं जीत होगी और वह एशिया कप में श्रीलंका टीम की बराबरी के साथ टीम नंबर -1 पर पहुंच जाएगी। श्रीलंका ने अब तक 46 मैच जीते हैं, जबकि भारत के नाम 45 जीत दर्ज हैं।

भारतीय बल्लेबाजों को नहीं मिला ज्यादा बैटिंग का मौका...

भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ 20.2 ओवर ही बल्लेबाजी की है। UAE के खिलाफ भारत ने 4.3 ओवर में और पाकिस्तान के खिलाफ 15.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। नतीजतन, कई खिलाड़ियों जैसे संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को अब तक एक गेंद खेलने का भी मौका नहीं मिला।

टॉस जीतकर भारत पहले कर सकता है बल्लेबाजी...

टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजों को प्रैक्टिस का मौका देने के लिए इस बार टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला कर सकता है। अगर ओमान की टीम पहले बल्लेबाजी कर कम स्कोर पर सिमट गई, तो भारत के कई बल्लेबाज फिर से मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।

अर्शदीप को मिल सकता है प्लेइंग-11 में मौका...

अबु धाबी की पिच दुबई की तुलना में कम स्पिन फ्रेंडली है। ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में दो स्पेशलिस्ट पेसर्स के साथ उतर सकती है। जसप्रीत बुमराह को आराम देकर अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।

दोनों टीमों का प्रदर्शन...

अगर दोनों टीमों के अब तक के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने अब तक 67 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 45 मैचों में जीत मिली तो वहीं 19 मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं एक मैच टाई और 2 बेनतिजन रहें। अगर श्रीलंका टीम की बात करें तो उसने अब तक 68 मैच खेले है, जिसमें से 46 मैचों में जीत मिली तो वहीं 22 हार मिली। आज की जीत के साथ भारत श्रीलंका की बराबरी कर लेगा और एशिया कप इतिहास में नंबर-1 टीम बन जाएगी।

संभावित प्लेइंग-11

भारत

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती।

ओमान

जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, आर्यन बिष्ट, विनायक शुक्ला, जितेन रामानंदी, शाह फैसल, शकील अहमद, हसनैन शाह, समय श्रीवास्तव।    

संबंधित सामग्री

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो डिब्बे से निकला धुआं

देश-विदेश

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो डिब्बे से निकला धुआं

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को राजकोट में आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब पायलट ने कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं देखा। सभी 194 यात्री सुरक्षित हैं।

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

राज्य

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया।