Child Was Playing In The Courtyard A Leopard Took Him Away : आंगन में खेल रहे मा...

an-innocent-child-was-playing-in-the-courtyard-a-leopard-took-him-away

Child Was Playing In The Courtyard A Leopard Took Him Away : आंगन में खेल रहे मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

child was playing in the courtyard a leopard took him away  आंगन में खेल रहे मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

Child Was Playing In The Courtyard A Leopard Took Him Away : दादा ने जान पर खेलकर बचाई पोते की जान

Child Was Playing In The Courtyard A Leopard Took Him Away : गरियाबंद जिले में 4 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला किया है। छुरा विकासखंड के कोठीगांव में सोमवार को प्रदीप नेताम घर के आंगन में खेल रहा था तभी तेंदुआ बच्चे को मुंह में दबाकर जंगल की तरफ भागने लगा।

आंगन में खेल रहा था मासूम

दर्शन नेताम के घर शाम 7 बजे की यह घटना है। बच्चे की चीखें सुनकर दादा बाहर आए। उन्होंने देखा कि तेंदुआ उनके पोते को लेकर जंगल की तरफ भाग रहा है। दादा ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए का पीछा किया और बच्चे को बचा लिया।घटना के समय बच्चे के माता-पिता काम पर गए हुए थे। घर में केवल दादा और पोता ही मौजूद थे। हमले में बच्चे के गले में जबड़े के निशान थे जहां से खून निकल रहा था। उसे तुरंत छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दादा ने जान पर खेलकर बचाई जान

बच्चे के दादा दर्शन नेताम ने बताया कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वे घबरा गए थे। बाहर निकलकर देखा तो तेंदुए ने अपने जबड़े में प्रदीप को फंसाया था। बिना डर के उन्होंने तेंदुए से बच्चे को छुटाने में कामयाब रहे। दादा की बहादुरी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। उनके साहस की वजह से एक मासूम बच्चे की जान बच गई।

बच्चे की हालत खतरे से बाहर

तुरंत इलाज मिल जाने से बच्ची का हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय थोड़ा सतर्क रहे और तेंदुआ या कोई भी जंगली जानवर दिखने पर उससे दूर रहे। Raed More:- यमुनोत्री में पहली बार चीता हेलीकॉप्टर की लैंडिंग: बाढ़ सुरक्षा के लिए एयरलिफ्ट होंगी बड़ी मशीनें Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel  Watch Now:-

संबंधित सामग्री

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

राज्य

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए निर्देश दिए हैं।

खन्ना में मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

राज्य

खन्ना में मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

पंजाब के खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों की मांगों में नियमितीकरण और वेतन भुगतान शामिल हैं।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- &quotइतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए&quot

राज्य

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- "इतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए"

पंजाब के CM भगवंत मान ने कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसा, कहा आपसी लड़ाई खत्म करवानी पड़ेगी और चुनाव में कम सीटें मिलनी चाहिए।

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

खेल

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने की संभावना है। हार्दिक पंड्या और कोचिंग स्टाफ में बदलाव की भी चर्चा है।

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

मनोरंजन

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।