Agar Malwa News: सुसनेर में सर्पदंश से मासूम की मौत, अस्पताल की लापरवाही पर जनाक्रोश

agar-malwa-news

Agar Malwa News: सुसनेर में सर्पदंश से मासूम की मौत, अस्पताल की लापरवाही पर जनाक्रोश

agar malwa news सुसनेर में सर्पदंश से मासूम की मौत अस्पताल की लापरवाही पर जनाक्रोश

Agar Malwa News: आगर मालवा जिले के सुसनेर में दो दिन पहले सर्पदंश से एक मासूम की मौत का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय सिविल अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को उजागर कर दिया है। इस घटना ने न केवल प्रशासनिक लापरवाही को सामने लाया, बल्कि स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी पैदा किया है।

अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

गुस्साए लोगों ने अस्पताल को ‘मरीज रैफर सेंटर’ का बोर्ड लगाकर अपना विरोध जताया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस घटना के बाद सुसनेर में तनाव का माहौल है, और नगरवासियों ने सर्व समाज के बैनर तले नगर बंद का ऐलान किया है।

सांप के काटने से हुई बच्चे की मौत

घटना के अनुसार, दो दिन पहले एक बालक को सर्पदंश हुआ था। परिजन उसे तुरंत सुसनेर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू करने के बजाय बच्चे को रैफर कर दिया। आरोप है कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टर को यह नहीं मिला। डॉक्टरों की अनुपलब्धता और उपकरणों के अभाव के कारण बच्चे को उचित उपचार नहीं मिल सका, जिसके उसकी मौत हो गई। यह अस्पताल की लचर व्यवस्थाओं का जीता-जागता प्रमाण बन गई।

Agar Malwa News: अस्पताल में नहीं है डॉक्टर

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सिविल अस्पताल परिसर में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि सुसनेर का सिविल अस्पताल अब इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि मरीजों को रैफर करने का अड्डा बन गया है। रोजाना दर्जनों मरीजों को बिना प्राथमिक उपचार के बड़े शहरों के अस्पतालों में भेज दिया जाता है, जिसके कारण कई मरीजों की जान चली जाती है।

लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही

ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं, न ही जरूरी दवाइयां और उपकरण। इस लापरवाही का खामियाजा गरीब और जरूरतमंद मरीजों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। आक्रोशित नगरवासियों ने इस स्थिति के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सुसनेर नगर बंद का आव्हान किया है। उनकी मांग है कि अस्पताल में तत्काल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए, जरूरी दवाइयां और उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, और इस घटना के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। लोगों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

ठोस कदम उठाने की जरूरत

यह घटना न केवल सुसनेर, बल्कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को दर्शाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन को चाहिए कि वह लोगों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए त्वरित कार्रवाई करे।   धीरप हाड़ा की रिपोर्ट      

संबंधित सामग्री

दुल्हन को दाढ़ी बनाते देख दूल्हे के उड़ गए होश, शादी के 25 दिन बाद खुला राज

राज्य

दुल्हन को दाढ़ी बनाते देख दूल्हे के उड़ गए होश, शादी के 25 दिन बाद खुला राज

मध्य प्रदेश के शाजापुर में शादी के 25 दिन बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है, इस खुलासे के बाद ससुराल में विवाद और मारपीट हुई।

Meta की बड़ी गलती! पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो हटाया, फिर मांगी माफी

देश-विदेश

Meta की बड़ी गलती! पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो हटाया, फिर मांगी माफी

मेटा ने स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो तकनीकी समस्या के कारण गलती से हटा दिया गया था और बाद में इसे बहाल कर दिया गया।

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

भारी मानसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं घटीं, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, कई राज्यों में अलर्ट जारी।

CJP का दावा- सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी: रात 1 बजे वीडियो जारी कर कहा- सरकार ने दिया सुरक्षित रहने का भरोसा

देश-विदेश

CJP का दावा- सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी: रात 1 बजे वीडियो जारी कर कहा- सरकार ने दिया सुरक्षित रहने का भरोसा

CJP ने कहा कि दिल्ली पुलिस से बातचीत के बाद सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लिए जाएंगे। दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा की गारंटी दी है।

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

मनोरंजन

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

कंगना रनोट ने नई पीढ़ी की महिलाओं को नशा और शराब की आजादी को लेकर 'गटर जेनरेशन' कहा, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न हुआ।