अयोध्या राम मंदिर के करें हवाई दर्शन, जानिए कितना समय लगेगा और किराया क्या है?

aerial-view-of-ayodhya-ram-temple-seen-in-helicopter

अयोध्या राम मंदिर के करें हवाई दर्शन, जानिए कितना समय लगेगा और किराया क्या है?

अयोध्या राम मंदिर के करें हवाई दर्शन जानिए कितना समय लगेगा और किराया क्या है

हेलीकॉप्टर में बैठकर मंदिर का हवाई नजारा देख सकते हैं

अगर आप अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर का हवाई नजारा देखना चाहते थे, लेकिन सुविधाओं के अभाव में नहीं देख पाए तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। दरअसल, यूपी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के हवाई दर्शन करने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकार हेलीकॉप्टर से दर्शन की योजना भी शुरू करने जा रही है। ऐसे में जल्द ही आप हेलीकॉप्टर में कुछ पैसे देकर राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही इस योजना को लॉन्च कर सकते हैं।

अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर से अब तक तय किराया 4130 रुपये प्रति व्यक्ति है। यानी अगर कोई श्रद्धालु इस मंदिर के हवाई दर्शन करना चाहता है तो उसे यूपी सरकार को 4130 रुपये देने होंगे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि इस रकम का भुगतान करने के बाद आपको हेलीकॉप्टर से कितनी देर तक ले जाया जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर जून 2025 तक पूरी तरह से तैयार नहीं होगा, इसके बजाय इसमें अतिरिक्त तीन महीने लगेंगे और सितंबर 2025 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में श्री रामलला की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर की चारदीवारी में 8.5 लाख घन फुट लाल बंसी पहाड़पुर पत्थर का इस्तेमाल किया जाएगा और ये पत्थर अयोध्या पहुंच गए हैं, लेकिन 200 श्रमिकों की कमी है, जिसके कारण निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। इसमें विलंब हो रहा है। मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अब सितंबर 2025 तक पूरा होगा न कि जून 2025 में।

उन्होंने यह भी कहा कि पहली मंजिल पर कुछ पत्थर कमजोर और पतले दिखाई दे रहे हैं और उनकी जगह मकराना पत्थर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार राम मंदिर दर्शन की तर्ज पर प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के आयोजन की योजना बना रही है। हालांकि, अभी तक इस पर सरकार की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो कुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालु महाकुंभ के हवाई दर्शन भी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कितना पैसा खर्च करना होगा यह अभी तय होना बाकी है। यह योजना अभी शुरुआती चरण में है लेकिन जल्द ही इस दिशा में घोषणा की जा सकती है।

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।