Delhi assembly elections: AAP की फाइनल लिस्ट जारी

aaps-final-list-released

Delhi assembly elections: AAP की फाइनल लिस्ट जारी

delhi assembly elections aap की फाइनल लिस्ट जारी

नई दिल्ली से केजरीवाल तो कालका से आतिशी लड़ेंगी चुनाव

Delhi assembly elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 70 नामों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में 38 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.

Delhi assembly elections: आप की फाइनल लिस्ट जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लग गई है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी बची हुई सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं. पार्टी ने रविवार को अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 38 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 3 लिस्ट जारी की थीं, जिसमें 32 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी.

Delhi assembly elections: नई दिल्ली से केजरीवाल तो कालका से आतिशी लड़ेंगी चुनाव

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुख्यमंत्री आतिशी कालका जी से ही चुनावी अखाडे़ में उतरी हैं. इसके अलावा ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, बाबरपुर से गोपाल राय, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, मटिया महल से शोएब, राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक चुनाव लड़ेंगे. आम आदमी पार्टी ने रविवार को पार्टी में शामिल होने वाले रमेश पहलवान को भी दिया टिकट दिया है. उसने कस्तूरबा नगर से अपने मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काट दिया है और उन्हीं की जगह रमेश पहलवान को उम्मीदवार बनाया है.

Delhi assembly elections: आप ने काटे 17 विधायकों के टिकट

उत्तम नगर सीट से नरेश बाल्यान की पत्नी पूजा नरेश बाल्यान को टिकट दिया गया है. नरेश बाल्यान फिलहाल जेल में हैं. दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया था. आम आदमी ने कुल मिलाकर 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं.

Delhi assembly elections: केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

इस बीच अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए. पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है. बीजेपी गायब है. उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विजन है. उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है- केजरीवाल हटाओ. उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं, केजरीवाल को खूब गाली दी.’

संबंधित सामग्री

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।