Sports New NZ vs SA 2nd ODI Tri-Series Result: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 ...

nz-vs-sa-2nd-odi-tri-series-williamson-century

Sports New NZ vs SA 2nd ODI Tri-Series Result: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, विलियमसन की 5 साल बाद वनडे सेंचुरी

sports new nz vs sa 2nd odi tri-series result  न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया विलियमसन की 5 साल बाद वनडे सेंचुरी

Sports New NZ vs SA 2nd ODI Tri-Series Result: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा वनडे सोमवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 6 विकेट गवाकर 304 रन बनाए। औ न्यूजीलैंड ने 4 ही विकेट खोकर जीत अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। Read More: WPL Third Season 2025 Schedule: 14 फरवरी से शुरू होगा WPL 2025 का तीसरा सीजन, जानिए मैच के शेड्यूल...

5 साल बाद विलियमसन ने वनडे में लगाया शतक

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने वनडे क्रिकेट में पूरे साढ़े 5 साल बाद सेंचुरी लगाई। इस सेंचुरी के साथ विलियमसन ने महज 159वी पारी में अपने 7000 वनडे रन भी पूरे कर लिए। और भारतीय टीम के विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गए हैं। उन्होंने 22 जून 2019 को वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी सेंचुरी लगाई थी।

Sports New NZ vs SA 2nd ODI Tri-Series Result: कॉन्वे और विलियमसन की शानदार प्रदर्शन..

305 रन के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 10वें ओवर में पहला विकेट खो दिया। विल यंग 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केन विलियमसन ने ओपनर डेवोन कॉन्वे के साथ पारी को संभाला। दोनों ने 183 रन की शानदार पार्टनरशिप की, जिसने टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। कॉन्वे 97 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें जूनियर डाला ने पवेलियन भेजा। इसके बाद डेरिल मिचेल 10 रन पर और विकेटकीपर टॉम लैथम बिना खाता खोले आउट हो गए। लेकिन आखिरकार ग्लेन फिलिप्स ने 28 रन बनाकर विलियमसन के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। साउथ अफ्रीका के सेनुरन मुथुसामी ने 2 विकेट लिए, जबकि ईथन बॉश और जूनियर डाला को 1-1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका से मैथ्यू ब्रीट्जके ने लगाया था शतक

मैथ्यू ब्रीट्जके ने 148 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली। उनके अलावा मुल्डर ने 60 बॉल पर 64 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 114 गेंदों पर 131 रन की साझेदारी हुई। जेसन स्मिथ ने 41 और कप्तान टेम्बा बवुमा ने 20 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 6 विकेट गवाकर 305 रन का टारगेट दिया था। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विल ओरूर्के ने 2-2 विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल को भी 1 सफलता मिली। जेसन स्मिथ रनआउट हुए।  

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।