Delhi woman commando murder: महिला कमांडो की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत!

woman-commando-murder-delhi-dumbbell-attack-husband-arrested

Delhi woman commando murder: महिला कमांडो की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत!

delhi woman commando murder महिला कमांडो की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत

Delhi woman commando murder: दिल्ली के मोहन गार्डन में सामने आया घरेलू हिंसा का मामला अब महिला कमांडो की मौत के साथ खत्म हुआ. जिम में इस्तेमाल होने वाले डंबल से सिर पर किए गए हमले के बाद काजल ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. आरोपी पति पहले से जेल में है, लेकिन घटना ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को बिना मां के छोड़ दिया है।

Delhi woman commando murder: फोन पर बात करते समय हमला

काजल के भाई निखिल ने बताया कि वह घटना के वक्त बहन से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पति अंकुर ने अचानक डंबल से सिर पर कई वार किए. निखिल कुछ प्रतिक्रिया देते, उससे पहले ही कुछ मिनट बाद अंकुर का फोन आया और उसने खुद बताया कि काजल को मार दिया है.

Delhi woman commando murder: अस्पताल में हारी जिंदगी की जंग

हमले के बाद आरोपी पति ही काजल को अचेत हालत में मोहन गार्डन के तारक अस्पताल लेकर गया। हालत न सुधरने पर 24 जनवरी को उसे नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिन चले इलाज के बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

पति पहले से है जेल में

यह पहली बार नहीं था जब काजल के साथ मारपीट हुई हो। 22 जनवरी को भी दिल्ली में अंकुर ने उस पर हमला किया था। मोहन गार्डन थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ और उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। Also Read-सोनमर्ग में आया भयानक बर्फीला तूफान, कई होटलों को नुकसान

प्रेम विवाह के बाद दहेज का दबाव

काजल की शादी वर्ष 2023 में हरियाणा के गन्नौर निवासी अंकुर से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और दिल्ली के मोहन गार्डन में रह रहे थे। भाई निखिल का आरोप है कि शादी के बाद भी अंकुर और उसके परिजन दहेज को लेकर काजल को लगातार परेशान कर रहे थे। काजल और अंकुर का एक डेढ़ साल का बेटा है. मां की मौत और पिता के जेल में होने से बच्चे की देखभाल को लेकर परिवार चिंतित है। सवाल यही है कि इतनी छोटी उम्र में वह किन हालातों में बड़ा होगा. Also Read-Deputy CM Ajit Passed Away: महाराष्ट्र के डिप्टी CM की प्लेन क्रैश में मौत!
पुलिस जांच तेज
महिला की मौत की सूचना अस्पताल से सिहानी गेट पुलिस को दी गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। अब केस से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।    

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50