Windows 10 Support Ending: अगर आप भी कर रहें हैं 'Windows 10' का इस्तेमाल, तो ये खबर आपके लिए!

windows-10-support-ending-important-news

Windows 10 Support Ending: अगर आप भी कर रहें हैं 'Windows 10' का इस्तेमाल, तो ये खबर आपके लिए!

windows 10 support ending अगर आप भी कर रहें हैं windows 10 का इस्तेमाल तो ये खबर आपके लिए

Windows 10 Support Ending: माइक्रोसॉफ्ट ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि 14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 को कोई सिक्योरिटी अपडेट, टेक्निकल फिक्स या नए फीचर्स नहीं मिलेंगे। हालांकि डिवाइस चलते रहेंगे, लेकिन बिना अपडेट्स के हैकिंग और मालवेयर अटैक का खतरा बढ़ जाएगा। Read More: WhatsApp Launches New Feature: Whatsapp ने लॉन्च किया नया फीचर, बिना नंबर लिए कर सकेंगे चैट!

Windows 10 यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?

माइक्रोसॉफ्ट के EVP और कंज्यूमर CMO यूसुफ मेहदी के मुताबिक, सपोर्ट खत्म होने के बाद भी Windows 10 डिवाइस काम करेंगे, लेकिन सिस्टम अब सिक्योरिटी थ्रेट्स और वायरस के प्रति ज्यादा वल्नरेबल (कमजोर) होंगे। इंटरनेट ब्राउजिंग या ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करते वक्त मैलवेयर और डेटा लीक का खतरा बढ़ सकता है।

Microsoft Defender देगा सीमित सुरक्षा!

कंपनी ने बताया कि Microsoft Defender Antivirus को अक्टूबर 2028 तक सिक्योरिटी इंटेलिजेंस अपडेट्स मिलते रहेंगे। यानी यूजर्स को बेसिक लेवल की सुरक्षा मिलेगी, लेकिन यह फुल ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स जितनी मजबूत नहीं होगी।

एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स (ESU) प्रोग्राम...

जो यूजर्स अभी Windows 11 पर अपग्रेड नहीं कर सकते, उनके लिए माइक्रोसॉफ्ट ने Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम शुरू किया है। यह 15 अक्टूबर 2025 से एक्टिव होगा।

यूजर्स इसे तीन तरीकों से ले सकेंगे:-

1. Windows Backup या Microsoft Rewards पॉइंट्स के जरिए (फ्री) 2. या फिर $30 प्रति डिवाइस वार्षिक सब्सक्रिप्शन के जरिए। 3. बिजनेस यूजर्स के लिए इसकी कीमत $61 प्रति डिवाइस प्रति वर्ष होगी, जिसे 3 साल तक रिन्यू किया जा सकेगा। 4. क्लाउड यूजर्स (जैसे Windows 11 Cloud PCs या Windows 365) को ESU फ्री में ऑटोमैटिक मिल जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट क्यों कर रहा है Windows 10 को खत्म?

Windows 10 को फेज-आउट करने का मकसद Windows 11 और Copilot+ PCs को बढ़ावा देना है। कंपनी का दावा है कि Windows 11 में — 1. 62% कम सिक्योरिटी इंसिडेंट्स, 2. तीन गुना कम फर्मवेयर अटैक्स, और 2.3x फास्ट परफॉर्मेंस मिलती है। AI-पावर्ड फीचर्स जैसे Copilot Vision, Paint Cocreator, Recall और Photos Restyle सिर्फ Copilot+ PCs पर एक्सक्लूसिव होंगे।

अब यूजर्स को क्या करना चाहिए....

14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 का सपोर्ट खत्म हो जाएगा, इसलिए यूजर्स के पास तीन विकल्प हैं:- 1. Windows 11 पर अपग्रेड करें, अगर आपका पीसी हार्डवेयर सपोर्ट करता है। 2. नया Copilot+ PC खरीदें, ताकि AI फीचर्स का लाभ मिले। 3. ESU सब्सक्रिप्शन लें, जिससे Windows 10 डिवाइस को कुछ साल और सुरक्षा मिल सके।    

संबंधित सामग्री

पिथौरागढ़ में गैस रिसाव से आग, परिवार के 4 सदस्य झुलसे

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में गैस रिसाव से आग, परिवार के 4 सदस्य झुलसे

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस का रिसाव होने पर आग लगी, जिसमें परिवार के चार सदस्य झुलस गए।

सिद्धार्थनगर में 16 से फंसे बच्चों को वायुसेना ने बचाया, Reel के लिए टंकी पर चढ़े थे

देश-विदेश

सिद्धार्थनगर में 16 से फंसे बच्चों को वायुसेना ने बचाया, Reel के लिए टंकी पर चढ़े थे

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में वायुसेना ने पानी की टंकी पर फंसे बच्चों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।

200 गोताखोरों ने अंडमान में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, समंदर में फहराया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

देश-विदेश

200 गोताखोरों ने अंडमान में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, समंदर में फहराया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

अंडमान और निकोबार द्वीप पर 200 गोताखोरों ने समुद्र के नीचे 2400 वर्ग मीटर का तिरंगा फहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया।

Firing Near Kapil Cafe: कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे के पास फिर हुई फायरिंग!

मनोरंजन

Firing Near Kapil Cafe: कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे के पास फिर हुई फायरिंग!

Kapil Sharma's cafe in Surrey, Canada, faces another shooting incident, escalating security concerns. Police are investigating the situation.

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दोपहर में होगा मुकाबला

खेल

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दोपहर में होगा मुकाबला

SRH and KKR will face off in the 44th match of IPL 2026 at Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad. The game begins at 3:30 PM.