बच्चों का सफल रेस्क्यू

सिद्धार्थनगर में 16 से फंसे बच्चों को वायुसेना ने बचाया, Reel के लिए टंकी पर चढ़े थे

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में वायुसेना ने पानी की टंकी पर फंसे बच्चों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।

सिद्धार्थनगर में 16 से फंसे बच्चों को वायुसेना ने बचाया, Reel के लिए टंकी पर चढ़े थे

16 से फंसे बच्चों को वायुसेना ने बचाया

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी से करीब 16 घंटे से फंसे बच्चों को रेस्क्यू किया गया। रविवार सुबह गोरखपुर से पहुंची वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। सुबह करीब 5.20 बजे पर हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और लगभग 15 मिनट चले ऑपरेशन में किशोरों को टंकी से सुरक्षित निकाल लिया गया। 

15 मिनट में रेस्क्यू

रेस्क्यू के बाद जवान उन्हें हेलिकॉप्टर से गोरखपुर लेकर गए। दोनों को गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, SDM, CO सदर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी रेस्क्यू कार्य की निगरानी करते रहे। 

1 की मौत, 2 घायल

दरअसल, शनिवार को काशीराम आवास कॉलोनी में 5 बच्चे Reel बनाने के लिए 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े थे। उतरते वक्त सीढ़ी टूट गई। इस दौरान 3 बच्चे नीचे गिर गए। इनमें से 1 की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। 2 बच्चे रॉड पकड़कर लट गए। फिर टंकी पर चढ़ गए।

वायुसेना ने किया रेस्क्यू

टंकी के आस-पास दलदल होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। हाईड्रोलिक क्रेन मंगाई गई, लेकिन दलदल के कारण क्रेन टंकी तक नहीं पहुंच सकी। इसलिए 150m सड़क बनाने का काम शुरू किया गया। देर रात तक करीब 120m तक सड़क बना ली गई। इस बीच, रात करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे रेस्क्यू रोकना पड़ा। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सेना की मदद मांगी। इसके बाद सुबह लगभग 5.20 बजे वायु सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा। बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया।

संबंधित सामग्री

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाला।

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख

लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख

लातूर में सूखे से जूझते किसानों को सहायता देने के लिए अहमदपुर के स्कूली बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर दो लाख रुपये जुटाए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर