कोडीन कफ सिरप तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 28.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

varanasi-codeine-cough-syrup-ndps-property-seized

कोडीन कफ सिरप तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 28.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

कोडीन कफ सिरप तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 2850 करोड़ की संपत्ति कुर्क

varanasi codeine cough syrup: वाराणसी में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है. कोडीन युक्त कफ सिरप के बड़े नेटवर्क से जुड़े सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की करीब 28.50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है और इससे नशा तस्करों में साफ संदेश गया है कि अब बचने का रास्ता आसान नहीं।

varanasi codeine cough syrup: कोर्ट के आदेश पर एक्शन

शुक्रवार को सोनभद्र पुलिस की टीम वाराणसी पहुंची. जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी पिंडरा और पुलिस बल के साथ बादशाहबाग कॉलोनी, सिगरा स्थित भोला जायसवाल के आलीशान मकान पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई. सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर मुनादी कराई और तस्करी से अर्जित बताई जा रही संपत्तियों को कुर्क करने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की।

varanasi codeine cough syrup: 22 जनवरी को आया था आदेश

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कोडीन युक्त कफ सिरप से जुड़े इस मामले की विवेचना सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाने में चल रही है। जांच के बाद कोर्ट ने 22 जनवरी को भोला जायसवाल की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था.सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश के तहत करीब 28 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई है। जांच में यह सामने आया कि यह संपत्ति अवैध तस्करी से अर्जित की गई थी।

चार बैंक खातों में जमा थे 1.20 करोड़ रुपये

जांच के दौरान पुलिस ने भोला जायसवाल के वाराणसी स्थित चार बैंक खातों की भी पहचान की। इन खातों में करीब 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार रुपये जमा पाए गए थे। इसके अलावा वाराणसी में उसके नाम पर कई मकान भी बनाए गए थे, जिन्हें जांच के दायरे में लिया गया.पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर कुर्की की  पूरी प्रक्रिया कानूनी तरीके से पूरी की गई है। अब आगे क्या इस बड़ी कुर्की के बाद जांच एजेंसियों की नजर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संपत्तियों पर भी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।  

संबंधित सामग्री

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

देश-विदेश

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

ओडिशा के क्योंझर में 16 हजार रुपए के लिए भाई बहन का कंकाल बैंक ले आया। डेथ सर्टिफिकेट की मांग पर उठे सिस्टम पर सवाल, पुलिस ने संभाला मामला।

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।