Uttarakhand Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम के खुले कपाट, चप्पे-चप...

uttarakhand-char-dham-yatra

Uttarakhand Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम के खुले कपाट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबल तैनात

uttarakhand char dham yatra गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम के खुले कपाट चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबल तैनात

Uttarakhand Char Dham Yatra: अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम के कपाट को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गई।

हेलिकॉप्टर से बरसे फूल

सबसे पहले मां गंगा की डोली मुखबा से सुबह गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच मां गंगा की पूजा-अर्चना की गई, और हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए। पूजा के दौरान 1 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना की। https://youtube.com/shorts/lYOcx6vkXq8?si=yjFKm1zsvlp13287

भाई यमराज की डोली विदा करने आई

गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। यमुना मां की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची, फिर पुजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले गए। यमुनोत्री धाम में वैदिक मंत्रों के साथ मां यमुना का स्वागत किया गया। इस दौरान उनके भाई यमराज जी की डोली भी उन्हें विदा करने धाम आई। Read More: पाकिस्तानी हिंदुओं को चार धाम यात्रा से रोका : पहलगाम हमले के बाद सख्त सुरक्षा उपाय

2 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

2 मई को सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। और 4 मई को सुबह 6 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

Uttarakhand Char Dham Yatra: सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर आतंकवाद निरोधक दस्ता(ATS), अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवानों की नजर रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 10 कंपनी पैरामिलिट्री, 17 कंपनी PAC के साथ ही 10 स्थानों पर ATS तैनात रहेगा। 65 स्थानों पर SDRF की टीमें तैनात रहेंगी। वहीं PAC की 17 कंपनी और 6 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगाई गई है। पूरे यात्रा रूट को ड्रोन से कवर किया जाएगा। 2000 CCTV कैमरे के माध्यम से यात्रा रूट पर सुरक्षा और यातायात की निगरानी की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.