कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़े जाने पर बवाल: थाई सेना पर बुलडोजर से गिराने का आरोप

thailand-cambodia-vishnu-statue-destroyed-border-dispute

कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़े जाने पर बवाल: थाई सेना पर बुलडोजर से गिराने का आरोप

कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़े जाने पर बवाल थाई सेना पर बुलडोजर से गिराने का आरोप

Thailand Cambodia Border Clash: दक्षिण-पूर्व एशिया में एक बार फिर तनाव गहरा गया है. थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर स्थित एक इलाके में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़े जाने की घटना ने दोनों देशों के रिश्तों में नई खटास पैदा कर दी है  कंबोडिया का आरोप है कि थाई सैनिकों ने बुलडोजर चलाकर मूर्ति को गिराया  जबकि थाईलैंड इसे सीमा सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रहा है । Read More:- बेंगलुरु: प्रपोजल ठुकराने पर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट आरोपी गिरफ्तार

Thailand Cambodia Border Clash: मूर्ति तोड़ने का आरोप, VIDEO से भड़का विवाद

एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सोमवार  22 दिसंबर की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा क्षेत्र में मौजूद सैनिक बुलडोजर की मदद से भगवान विष्णु की मूर्ति को गिरा देते हैं कंबोडिया ने इस कार्रवाई पर तीखी आपत्ति जताते हुए कहा है कि मूर्ति उसके क्षेत्र में स्थित थी और थाईलैंड ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है ।

कंबोडिया का दावा: हमारे इलाके में थी मूर्ति

कंबोडिया के प्रीह विहार प्रांत के सरकारी प्रवक्ता किम चानपनहा ने बताया कि यह मूर्ति साल 2014 में स्थापित की गई थी और यह थाई सीमा से करीब 100 मीटर अंदर कंबोडिया की ओर स्थित थी उनका कहना है. कि मूर्ति धार्मिक आस्था से जुड़ी थी और उसे तोड़ना सीधे तौर पर संप्रभुता और संस्कृति पर हमला है।

6 महीने से चल रहा है मंदिर विवाद

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच प्रीह विहार मंदिर क्षेत्र को लेकर पिछले छह महीनों से विवाद चल रहा है। जून में दोनों देशों के बीच सीमित सैन्य संघर्ष भी हुआ. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता के बाद सीजफायर हुआ. दिसंबर में फिर हालात बिगड़ गए अब तक इस संघर्ष में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है.कंबोडिया और थाईलैंड का यह टकराव नया नहीं है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद करीब 118 साल पुराना है। विवाद की जड़ में प्रीह विहार और ता मुएन थॉम जैसे प्राचीन मंदिर हैं।  सियाम साम्राज्य (थाईलैंड) के बीच सदियों पुराने संघर्ष की छाया आज भी इन मंदिरों और सीमाओं पर दिखती है।  

संबंधित सामग्री

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की नई शुरुआत हुई, जिससे लाखों लोगों को नई आशा मिली है।

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने कृषि इनोवेशन और नए कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्व पर जोर दिया।

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

उत्तराखंड

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी बचाव एजेंसियों ने भाग लिया।

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

लाइफ स्टाइल

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

जेल नेल आर्ट्स से जुड़े खतरों के बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने चेतावनी दी है, जिसमें कमजोर नाखून, स्किन कैंसर और इंफेक्शन का रिस्क शामिल है।

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ.  यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्य प्रदेश

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ. यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अप्रैल को रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे, जहाँ वे प्रदेश के विकास और जनकल्याण पर चर्चा करेंगे।