तेजस्वी यादव को CM फेस घोषित करने पर बयानबाज़ी, चिराग बोले - केवल मुस्लिम वेट बै...

tejashwi-yadav-cm-face-controversy

तेजस्वी यादव को CM फेस घोषित करने पर बयानबाज़ी, चिराग बोले - केवल मुस्लिम वेट बैंक, तेजस्वी ने किए वादें

तेजस्वी यादव को cm फेस घोषित करने पर बयानबाज़ी चिराग बोले - केवल मुस्लिम वेट बैंक तेजस्वी ने किए वादें

Bihar Election Tejaswi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री फेस और मुकेश सहनी को डिप्टी मुख्यमंत्री फेस घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) नेता चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कड़ा हमला बोला है।

चिराग पासवान का हमला

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन केवल अपना वोट बैंक बनाए रखने के लिए ये चेहरे घोषित कर रहा है। उन्होंने कहा,
वे मुसलमानों के बारे में बात करते हैं, लेकिन जब उन्हें प्रतिनिधित्व देने की बात आती है, तो वे कुछ नहीं देते।
चिराग पासवान ने महागठबंधन के डिप्टी CM चेहरे मुकेश सहनी पर भी निशाना साधा। उनके अनुसार, मुकेश सहनी अपने समुदाय के लोगों को प्रतिनिधित्व देने की परवाह नहीं करते हैं। चिराग पासवान ने कहा,
जो लोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकले हैं, वे बिहारियों के लिए कैसे काम करेंगे? महागठबंधन में लड़ाई केवल उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए है।

Bihar Election Tejaswi Yadav: मोदी की जनसभाएं

इधर, बीजेपी और NDA ने बिहार में चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभा करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक सप्ताह में दूसरी बार बिहार का दौरा कर रहे हैं। अमित शाह आज सीवान और बक्सर में जनसभा करेंगे। इससे पहले गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। राज्य में चुनावी गतिविधियाँ लगातार बढ़ रही हैं और हर राजनीतिक दल अपनी ताकत और रणनीति दिखाने में जुटा है।

नीतीश कुमार का इशारों में हमला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "वोटिंग से कुछ दिन पहले जीविका दीदियों और बिहार की आधी आबादी का हितैषी दिखने की कोशिश कर रहे हैं। ये जीविका दीदियों के नाम पर अपने व अपने परिवार की ‘आजीविका’ तलाश रहे हैं। चांद-तारे तोड़ लाने की बात कर रहे हैं।" नीतीश कुमार की इस टिप्पणी से साफ है कि बिहार के मुख्यमंत्री ने महागठबंधन के CM फेस पर भी राजनीति की जंग तेज़ कर दी है।

तेजस्वी का चुनाव प्रचार 

Bihar Election Tejaswi Yadav: महागठबंधन के CM फेस बनने के बाद तेजस्वी यादव ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी। पटना से रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "अगर जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है, तो बिहार के लोग चिंता मुक्त हो जाएंगे। हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। हमारी राजनीति झूठ नहीं, भरोसे की राजनीति है।" तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में यह भी स्पष्ट किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जीविका दीदियों के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी।

नड्डा बोले – RJD का मतलब है- रंगदारी, जंगलराज, दादागिरी… नीतीश ने महागठबंधन पर साधा निशाना, उम्मीदवारों का नामांकन वापस

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। NDA और महागठबंधन दोनों ही अपने-अपने चुनावी मोर्चे पर पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। यह संवाद बीजेपी के चुनाव प्रचार को और मजबूत बनाने का एक प्रयास माना जा रहा है। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।