तेजप्रताप यादव ने जारी की जनशक्ति जनता दल की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, खुद महुआ से चुनाव लड़ेंगे

tej-pratap-yadav-jan-shakti-janata-dal-21-candidates-mahua

तेजप्रताप यादव ने जारी की जनशक्ति जनता दल की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, खुद महुआ से चुनाव लड़ेंगे

तेजप्रताप यादव ने जारी की जनशक्ति जनता दल की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट खुद महुआ से चुनाव लड़ेंगे

Tej Pratap Yadav: RJD सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सोमवार को अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजप्रताप ने बताया कि वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। महुआ सीट वर्तमान में RJD के मुकेश कुमार के पास है। 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश कुमार ने JDU की आशमा परवीन को 13,687 वोटों से हराया था। तेजप्रताप यादव वर्तमान में हसनपुर से विधायक हैं।

Tej Pratap Yadav: युवा और नई चेहरे शामिल

जनशक्ति जनता दल की ओर से जारी 21 उम्मीदवारों की लिस्ट में कई नए और युवा चेहरे शामिल हैं। इसके साथ ही, 2 महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि यह लिस्ट समाज के विविध वर्गों और अनुभवों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्य और समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए चुनावी मैदान में उतरी है। [caption id="attachment_110858" align="alignnone" width="559"]जनशक्ति जनता दल की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जनशक्ति जनता दल की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट[/caption]

तेजप्रताप यादव की राजनीतिक यात्रा

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव का महुआ सीट से पुराना कनेक्शन रहा है। उन्होंने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में RJD के टिकट पर महुआ सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2020 में लालू यादव ने उनकी सीट बदल दी और उन्हें समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव लड़ाया। हसनपुर से चुनाव जीतने के बाद भी तेजप्रताप यादव का महुआ से लगाव बना रहा। 2025 में जब से लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से अलग किया, तेजप्रताप ने बगावती तेवर अपनाए और अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई।

संबंधित सामग्री

दिल्ली: विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत, AC में धमाके से मचा हड़कंप

देश-विदेश

दिल्ली: विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत, AC में धमाके से मचा हड़कंप

दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट की आशंका है। करीब 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया।

इंदौर में ड्यूटी पर खड़े दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, आरोपी भी निकला पुलिसकर्मी

मध्य प्रदेश

इंदौर में ड्यूटी पर खड़े दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, आरोपी भी निकला पुलिसकर्मी

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षकों को टक्कर मार दी। आरोपी खुद पुलिसकर्मी निकला और नशे में था। हादसे का VIDEO सामने आया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।