दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनी NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष

sunetra-pawar-elected-ncp-national-president

दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनी NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष

दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनी ncp की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Sunetra NCP National President: महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह फैसला NCP पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया। अधिवेशन में बोलते हुए Praful Patel ने भावुक स्पीच दी। उन्होंने कहा कि अजीत पवार के निधन के बाद कई तरह के तर्क और कयास लगाए गए, लेकिन पार्टी के किसी भी नेता के मन में कोई दूसरा विचार नहीं आया।

सुनेत्रा पवार बनी NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष

पहली महिला डिप्टी CM

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने 31 जनवरी को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली थी। उसी दिन NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सुनेत्रा पवार को पार्टी नेता चुना गया था। डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दिया था। सुनेत्रा को प्रदेश उत्पादन शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास/औकाफ विभाग दिए गए हैं।

Sunetra NCP National President: अजित पवार की मौत 

वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वित्त विभाग अपने ही पास रखा। महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे के बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था, इसके बाद उनकी पत्नी ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। 

35 साल पुराना साथी

राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा करते हुए प्रफुल पटेल ने कहा, 'सभी नेताओं ने मिलकर यह तय किया कि अजित पवार की जगह पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाए और इस उद्देश्य से राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया। पटेल ने खुद को अजित पवार का 35 साल पुराना साथी, कार्यकर्ता, नेता और NCP पार्टी का संस्थापक सदस्य बताते हुए औपचारिक रूप से सुनेत्रा के नाम का प्रस्ताव रखा।

संबंधित सामग्री

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

लखनऊ में CM योगी ने महिला जवानों की सलामी ली और 60,244 नए सिपाहियों को UP पुलिस में स्वीकार किया। उन्होंने अनुशासन और महिला सुरक्षा पर जोर दिया।

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में

मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में 'मन की बात', जनता से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चाय कैफे पर 'मन की बात' सुनने के बाद जनता से संवाद किया। पीएम मोदी ने विज्ञान और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोर दिया।

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

देश-विदेश

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, तुरंत केंद्र ने CRPF की सुरक्षा प्रदान की। हरभजन समेत 7 सांसदों ने AAP छोड़ BJP जॉइन की।

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

उत्तराखंड

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

ऋषिकेश में गंगा तट पर परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में सुनील शेट्टी शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया।

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया, सुविधाओं और सुरक्षा की जांच की।