श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आज, पाकिस्तान को करनी होगी कीविज के हारने की दुआ

sri-lanka-vs-new-zealand-today-winner-easy-semifinal-path-t20-world-cup-2026

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आज, पाकिस्तान को करनी होगी कीविज के हारने की दुआ

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आज पाकिस्तान को करनी होगी कीविज के हारने की दुआ

Super 8 Sri vs NZ: T20 World Cup 2026 में बुधवार को कोलंबो के R. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में जीत से श्रीलंका या कीवियों को सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा, जबकि पाकिस्तान लगभग बाहर हो जाएगा। ऐसे में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।  पाकिस्तान सुपर-8 स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत सका। पाकिस्तान को अब क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीतने के साथ न्यूजीलैंड के हारने की दुआ भी करनी होगी।

28 बार भिड़ी दोनों टीम

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 28 T-20 इंटरनेशनल खेले गए। 16 में न्यूजीलैंड को और 6 में ही श्रीलंका को जीत मिली। इनमें से 2 मुकाबले टाई रहे, जबकि एक बेनतीजा रहा। दोनों के बीच आखिरी T-20 2025 में हुआ था। तब श्रीलंका ने 218 रन बनाए थे, न्यूजीलैंड 211 रन ही बना सका।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

सेमीफाइनल का रास्ता

सुपर-8 में न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था। यह मैच बारिश की वजह से गो नहीं पाया, और कीवी टीम को 1 पॉइंट से संतोष करना पड़ा था। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की राह की उम्मीद को बनाए रखने की कोशिश करेगी। वहीं, श्रीलंका को सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका टीम के लिए भी इस मैच में जीत दर्ज करना ही एकमात्र विकल्प है। 

Super 8 Sri vs NZ: पॉसिबल प्लेइंग-11

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुषंका।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।

संबंधित सामग्री

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

देश-विदेश

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, तुरंत केंद्र ने CRPF की सुरक्षा प्रदान की। हरभजन समेत 7 सांसदों ने AAP छोड़ BJP जॉइन की।

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

उत्तराखंड

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

ऋषिकेश में गंगा तट पर परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में सुनील शेट्टी शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया।

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया, सुविधाओं और सुरक्षा की जांच की।

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार

खेल

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के 103 रनों की पारी के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

पीएम मोदी की मन की बात की बढ़ी बातें, जनगणना को कहा दुनिया का सबसे बड़ा अभियान 

देश-विदेश

पीएम मोदी की मन की बात की बढ़ी बातें, जनगणना को कहा दुनिया का सबसे बड़ा अभियान 

मन की बात के 133वें एपिसोड में पीएम मोदी ने जनगणना, पवन ऊर्जा, पर्यावरण और बांस सेक्टर पर चर्चा की। 1.20 करोड़ घरों की लिस्टिंग पूरी, स्व-गणना प्रक्रिया आसान बनाई गई।