सोनिया गांधी का केंद्र पर प्रहार: 'सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया

sonia-gandhi-mgnrega-bulldozer-remark-vb-gram-g-bill-opposition-criticism

सोनिया गांधी का केंद्र पर प्रहार: 'सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया

सोनिया गांधी का केंद्र पर प्रहार सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया

अब दिल्ली तय करेगी गरीबों की किस्मत- सोनिया गांधी

Sonia Gandhi vbg bill: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार के नए जी राम जी  (VB–G Ram G) बिल पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. एक वीडियो संदेश जारी करते हुए सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीबों की जीवनरेखा माने जाने वाले मनरेगा का गला घोंट दिया है । उन्होंने इसे ग्रामीण भारत के अधिकारों पर एक बड़ा बुलडोजर करार दिया।

Sonia Gandhi vbg bill: 'क्रांतिकारी कानून को कमजोर करने की साजिश'

सोनिया गांधी ने 20 साल पुराने उस दौर को याद किया जब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मनरेगा कानून पारित हुआ था. उन्होंने कहावह एक क्रांतिकारी कदम था जिसने करोड़ों ग्रामीण परिवारों. शोषितों और वंचितों को उनके अपने गांव में ही रोजगार का कानूनी हक दिया था । इसके कारण गांव से शहरों की ओर होने वाला पलायन रुका था और ग्राम पंचायतों को असली ताकत मिली थी।

दिल्ली से तय होगी अब गांवों की तकदीर?

सरकार के नए बिल की आलोचना करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि अब जमीनी हकीकत को नजरअंदाज किया जा रहा है । उन्होंने आशंका जताई कि अब किसे, कहां और कितना रोजगार मिलेगा, इसका फैसला गांव की पंचायतों में नहीं बल्कि दिल्ली के एयरकंडीशंड कमरों में बैठकर लिया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि बिना विपक्ष को भरोसे में लिए और बिना किसी सलाह-मशवरे के मनरेगा का स्वरूप पूरी तरह बदल दिया गया है. यहाँ तक कि महात्मा गांधी का नाम भी हटा दिया गया है।

'काले कानून के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई'

सोनिया गांधी ने साफ तौर पर कहा कि मनरेगा कभी भी किसी पार्टी का निजी मुद्दा नहीं था. बल्कि यह देशहित और जनहित की योजना थी । उन्होंने इसे किसानों और भूमिहीन श्रमिकों के हितों पर हमला बताते हुए कहा 20 साल पहले मैं अपने गरीब भाई-बहनों को रोजगार का हक दिलाने के लिए लड़ी थी और आज भी इस काले कानून के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं   कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता इस संघर्ष में गरीबों के साथ खड़े हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।