संजीव अरोड़ा पंजाब के नए मंत्री बनेः आप सरकार का 7वां कैबिनेट विस्तार

sanjeev-arora-punjab-minister-aap-cabinet-expansion

संजीव अरोड़ा पंजाब के नए मंत्री बनेः आप सरकार का 7वां कैबिनेट विस्तार

संजीव अरोड़ा पंजाब के नए मंत्री बनेः आप सरकार का 7वां कैबिनेट विस्तार

sanjeev arora punjab minister aap cabinet expansion: पंजाब में AAP का 7वां विस्तार, विभागों में बदलाव की तैयारी 

sanjeev arora punjab minister aap cabinet expansion: आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के साढ़े 3 साल में 7वीं बार कैबिनेट का विस्तार किया है। इस बार लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया गया है। गुरुवार को राजभवन में गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें 17वें मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। राज्यसभा से इस्तीफा देकर विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले अरोड़ा को पहले से ही मंत्री बनाने का वादा किया गया था। उनकी नियुक्ति को उसी राजनीतिक आश्वासन की पूर्ति माना जा रहा है।

संजीव अरोड़ा को मिल सकती हैं इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग

सूत्रों के अनुसार, संजीव अरोड़ा को इंडस्ट्री और एनआरआई अफेयर्स जैसे अहम विभाग दिए जा सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस पर मंत्री लालजीत भुल्लर और विधायक मोहिंदर भगत ने कहा है कि "जल्द ही विभागों का एलान कर दिया जाएगा।"

कैबिनेट में सिर्फ एक सीट बची, जल्द और बदलाव संभव

पंजाब मंत्रिमंडल में 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। संजीव अरोड़ा के शपथ लेने के बाद अब 17 मंत्री बन चुके हैं और एक पद रिक्त है। माना जा रहा है कि इस एक सीट के लिए भी जल्द फैसला होगा और साथ ही मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।

पिछले विस्तार में हटे थे चार मंत्री, चार नए जुड़े

पंजाब में पिछला कैबिनेट विस्तार सितंबर 2024 में हुआ था। उस समय सरकार ने चार नए चेहरों—हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद, और मोहिंदर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। इसके साथ ही बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्मशंकर जिंपा और अनमोल गगन मान को मंत्रिपद से हटा दिया गया था।

लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव जीत कर आए हैं अरोड़ा

संजीव अरोड़ा ने हाल ही में लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। इस सीट से कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हुआ था। अरोड़ा पहले राज्यसभा में AAP के प्रतिनिधि थे लेकिन विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए उन्होंने पद छोड़ा। AAP नेतृत्व ने उपचुनाव में जीत के बाद उन्हें मंत्री बनाने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया गया है।

कौन हैं संजीव अरोड़ा?

  • उद्योगपति और समाजसेवी
  • AAP की ओर से राज्यसभा सदस्य रहे
  • कैंसर केयर और हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर में सामाजिक योगदान
  • लुधियाना के उद्योगिक जगत में मजबूत पकड़
संजीव अरोड़ा की कैबिनेट में एंट्री से स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में विकास और एनआरआई निवेश को प्राथमिकता दे रही है। साथ ही, कैबिनेट विस्तार और विभागों में बदलाव से 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP अपनी राजनीतिक और प्रशासनिक टीम को मजबूत करना चाहती है। Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग ? | पूरी कहानी जानिए Read More :- भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्दः ट्रंप ने 9 जुलाई डेडलाइन दी

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50