Raja Raghuvanshi murder case Lokendra statement: आरोपी लोकेंद्र तोमर का बयान... ...

raja-raghuvanshi-murder-case-lokendra-press-conference-statement

Raja Raghuvanshi murder case Lokendra statement: आरोपी लोकेंद्र तोमर का बयान... जब छूटकर आऊंगा तो करूंगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, फ्लैट और सबूतों पर दिए बयान

raja raghuvanshi murder case lokendra statement आरोपी लोकेंद्र तोमर का बयान जब छूटकर आऊंगा तो करूंगा प्रेस कॉन्फ्रेंस फ्लैट और सबूतों पर दिए बयान

ग्वालियर कोर्ट में पेश होगा आठवां आरोपी लोकेंद्र तोमर

Raja Raghuvanshi murder case Lokendra statement: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है… मामले के आठवें आरोपी लोकेंद्र तोमर को सोमवार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। अब उसे मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। ग्वालियर पुलिस के साथ-साथ शिलॉन्ग पुलिस भी कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी।

रवाना होते वक्त लोकेंद्र का बयान- ‘छूटने पर करूंगा खुलासा’

बतादें कि मोहना थाने से कोर्ट के लिए रवाना होते समय लोकेंद्र तोमर ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुझ पर क्या आरोप हैं, ये मुझे अभी नहीं पता। लेकिन जब मैं बाहर आऊंगा तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई सामने लाऊंगा।" लोकेंद्र के इस बयान ने मामले में एक बार फिर सनसनी फैला दी है।

 इंदौर वाला फ्लैट मेरा ही है- लोकेंद्र तोमर का दावा

लोकेंद्र ने स्वीकार किया है कि इंदौर वाला फ्लैट उसका ही है। उसने कहा कि यह नहीं पता कि सोनम रघुवंशी कितने दिन वहां रही, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि वह 31 मई से 7 जून तक फ्लैट में ठहरी थी। यह जानकारी जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। read more: फिर चर्चा में IAS नियाज खान, ब्राह्मणों को लेकर दी टिप्पणी

 हत्या के बाद सबूत मिटाने का आरोप

शिलॉन्ग पुलिस ने लोकेंद्र पर न केवल हत्याकांड में शामिल होने, बल्कि पिस्टल और पैसों से भरा बैग ठिकाने लगाने का आरोप भी लगाया है। साथ ही, उसके ऊपर साक्ष्य मिटाने और जांच को गुमराह करने के प्रयास का भी शक है। इन बिंदुओं पर अब SIT पूछताछ करेगी।

 ग्वालियर के एनके प्लाजा से हुई थी गिरफ्तारी

Raja Raghuvanshi murder case Lokendra statement: शिलॉन्ग पुलिस की सूचना के बाद ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने लोकेंद्र को गांधी नगर स्थित एनके प्लाजा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान वह किसी से मिलने के लिए फ्लैट में आया हुआ था। पुलिस ने उसके पास से कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। read more: शिवनाथ नदी में गिरी कार, MP के बैंककर्मी की मौत

संबंधित सामग्री

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त निर्देश दिए, जिसमें जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार्य बताया गया है।

झारखंड में जनगणना-2027 की हुई शुरुआत; राज्यपाल और CM ने दी मिसाल, स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

झारखंड

झारखंड में जनगणना-2027 की हुई शुरुआत; राज्यपाल और CM ने दी मिसाल, स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

झारखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत हुई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आंकड़े दर्ज कर स्व-गणना की शुरुआत की, नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा।

पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

उत्तराखंड

पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

पौड़ी जिले में युवक ने आत्महत्या कर ली, वीडियो में पुलिस पर बर्बरता के आरोप लगाए। परिजन और ग्रामीणों ने उठाए सवाल, पुलिस ने जांच शुरू की।