वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र की डकैती हैः राहुल-लालू-तेजस्वी की हुंकार

rahul-gandhi-vote-yatra-bihar-voter-fraud-tejaswi-laloo-rally

वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र की डकैती हैः राहुल-लालू-तेजस्वी की हुंकार

वोट चोरी नहीं लोकतंत्र की डकैती हैः राहुल-लालू-तेजस्वी की हुंकार 

बिहार में  ‘वोट अधिकार यात्रा’ बिहार की ज़मीन से उठी एक हुंकार!

rahul gandhi vote yatra bihar voter fraud tejaswi laloo rally  17 अगस्त 2025, बिहार के सासाराम में कुछ अलग था। गर्मी नहीं, राजनीति तप रही थी। भीड़ उमड़ी थी, लेकिन मनोरंजन के लिए नहीं ये लोग आए थे अपना अधिकार बचाने, अपने वोट की लड़ाई लड़ने। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, और तमाम विपक्षी नेता एक ही मंच पर थे मुद्दा था वोट, आवाज़ थी संविधान बचाने की।

राहुल गांधी बोले ये संविधान को बचाने की जंग है

राहुल गांधी ने भीड़ के सामने बिना लपेटे कहा
बीजेपी-आरएसएस संविधान मिटाने पर तुले हैं। देशभर में चुनावों की चोरी हो रही है। महाराष्ट्र में जीत का दावा था, लेकिन कुछ महीनों में हार कैसे हुई? क्योंकि 1 करोड़ नए वोटर 'जादू' से जुड़ गए।
उन्होंने दावा किया कि बिहार में भी ऐसा ही कुछ हो रहा है ये SIR के नाम पर गरीबों के वोट काट रहे हैं, नए फर्जी वोट जोड़ रहे हैं। इलेक्शन कमीशन BJP से हलफनामा नहीं मांगता, लेकिन हमसे मांगता है। उनका गुस्सा साफ था और जनता की तालियां बता रही थीं कि ये नाराज़गी साझा है। rahul gandhi vote yatra bihar voter fraud tejaswi laloo rally 

तेजस्वी बोले वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र पर डाका है

बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके तेजस्वी यादव ने कहा
आपके वोट की चोरी नहीं हो रही इस पर डाका डाला जा रहा है। आज नाम वोटर लिस्ट से काट रहे हैं, कल राशन कार्ड से निकाल देंगे।
उनकी भाषण में बिहार की मिट्टी की खुशबू भी थी, और तंज की धार भी मोदी जी बिहार के लोगों को चूना लगाना चाहते हैं। पर वो भूल गए, यहां चूना लोग खैनी के साथ खाते हैं। भीड़ में इस लाइन पर हंसी भी थी, गुस्सा भी।

लालू यादव बोले भाजपा को उखाड़ फेंको!

कई दिनों बाद किसी मंच से गरजते नजर आए लालू यादव, और बोले
चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए! किसी भी कीमत पर इनको सत्ता में मत आने दीजिए। राहुल, तेजस्वी मिलकर इनको उखाड़ फेंकिए!
उन्होंने अपने पुराने अंदाज में भाषण खत्म किया  लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकता चले… भीड़ ने ठहाके लगाए, नारे गूंजे राहुल गांधी जिंदाबाद! rahul gandhi vote yatra bihar voter fraud tejaswi laloo rally 

चुनाव आयोग पर सीधा हमला कठपुतली बताया गया

तेजस्वी ने आयोग को मोदी की कठपुतली बताया, तो VIP के मुकेश सहनी बोले आयोग अब मोदी की जेब में है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसा
आरएसएस वाले अंग्रेजों को नौकरी के लिए चिट्ठी लिखते थे। अब लाल किले से उनकी तारीफ होती है!
उन्होंने वो लाइन भी कही जो आज हर युवा को सोचने पर मजबूर कर सकती है:
 गूंगे लोकतंत्र में कोई कुछ नहीं बोलेगा...पर अब बिहार बोलेगा, और सत्ता बदलेगी।

जनसभा के दिलचस्प पल: थार में राहुल-तेजस्वी, खड़गे की कविता और नाराज़गी

सभा खत्म होते ही तेजस्वी यादव थार जीप में राहुल गांधी को लेकर निकल पड़े। कैमरे फ्लैश करने लगे। खड़गे जब बोल रहे थे, 60% लोग पंडाल छोड़ चुके थे। उन्होंने गुस्से में कहा 10 लोग रहेंगे, तब भी भाषण दूंगा। जनसभा में गूंजते रहे नारे वोट चोर गद्दी छोड़ो!

क्या ये यात्रा सिर्फ राजनीतिक तमाशा है, या लोकतंत्र की जरूरत?

'वोट अधिकार यात्रा' महज एक राजनीतिक इवेंट नहीं, ये उस जड़ पर चोट है जो लोकतंत्र को अंदर से खोखला कर रही है। अगर वोटर लिस्ट से नाम फर्जी तरीके से काटे जा रहे हैं, अगर नए वोटर जादू से जुड़ रहे हैं, तो सवाल सिर्फ एक पार्टी का नहीं पूरे सिस्टम का है। Read More:- Archana Tiwari: कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

DC vs CSK IPL 2026: आज होगा दिल्ली और चेन्नई टीम के बीच मुकाबला

खेल

DC vs CSK IPL 2026: आज होगा दिल्ली और चेन्नई टीम के बीच मुकाबला

Delhi Capitals and Chennai Super Kings clash in IPL 2026 at Delhi's Arun Jaitley Stadium, with both teams having an equal win-loss record so far.

बीजेपी की प्रचंड जीत पर भोपाल पार्टी मुख्यालय में जश्न, सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना

मध्य प्रदेश

बीजेपी की प्रचंड जीत पर भोपाल पार्टी मुख्यालय में जश्न, सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना

भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया दी। कहा- जनता बदलाव चाहती थी, अब बंगाल में विकास की बयार चलेगी।

MI Vs LSG IPL 2026 Result: हिटमैन की वापसी होते ही MI गाड़ी पटरी पर लौटी, LSG को मिली हार

खेल

MI Vs LSG IPL 2026 Result: हिटमैन की वापसी होते ही MI गाड़ी पटरी पर लौटी, LSG को मिली हार

In IPL 2026, Mumbai Indians defeated Lucknow Super Giants by 6 wickets at Wankhede Stadium. Rohit and Rickelton led the chase with stellar fifties.

VTR से आई खुशखबरी: बाघिन N6 ने 4 शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश

VTR से आई खुशखबरी: बाघिन N6 ने 4 शावकों को दिया जन्म

सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघिन N6 ने 4 शावकों को जन्म दिया। पेंच से लाई गई इस बाघिन की पहली डिलीवरी से बाघों की संख्या 30 पार पहुंची।

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।