सोनीपत में किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल, दुल्हन ने खिलाई मिस्सी रोटी

rahul-gandhi-sonipat-farmer-wedding-missi-roti

सोनीपत में किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल, दुल्हन ने खिलाई मिस्सी रोटी

सोनीपत में किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल दुल्हन ने खिलाई मिस्सी रोटी 

Rahul  Farmer Daughter Wedding: कांग्रेस के नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत में अचानक एक किसान की बेटी की शादी में पहुंचे हैं। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। कांग्रेस ने तस्वीरें अपने X हैंडल पर शेयर की और उस किसान के बारे में भी बताया, जिसके घर के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने शिरकत की।

[caption id="attachment_139970" align="alignnone" width="1289"]किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल[/caption]

शादी में पंहुचे राहुल

ये वही किसान संजय मलिक हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने 3 साल पहले ट्रैक्टर चलाया था, और धान रोपाई की थी। सुबह करीब 10.15 बजे राहुल गांधी गांव पहुंचे। यहां, रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता और मेजबान घराती ने उनका स्वागत किया। 

दुल्हन ने खिलाई मिस्सी रोटी 

राहुल गांधी का हरियाणवी पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। जब राहुल शादी वाले घर में जाने लगे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने कहा- राहुल भाई राम-राम। इस पर राहुल हाथ जोड़कर मुस्कराए। राहुल करीब 1 घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने दूध के साथ चूरमा खाया। किसान की बेटी के हाथों से मिस्सी रोटी भी खाई। महिलाओं के ब्याह के गीत सुने।

[caption id="attachment_139971" align="alignnone" width="1286"]दुल्हन ने खिलाई मिस्सी रोटी  दुल्हन ने खिलाई मिस्सी रोटी[/caption]

Rahul  Farmer Daughter Wedding: राहुल ने दिया शगुन

बीकॉम पास किसान की बेटी तनु की बारात आज शाम को रोहतक के सुंदरनगर से आएगी। तनु की शादी सुनील के साथ तय की है। MA (इंग्लिश) पास सुनील क्रिकेटर भी हैं। तुन की छोटी बहन सारिता और भाई दीपक हैं। राहुल की ओर से एक दिन पहले ही शादी के गिफ्ट के तौर पर 55 इंच की LED TV पहुंचाया गया था। मंगलवार को उन्होंने लिफाफे में तनु को शगुन दिया। तनु की मम्मी सुनीता ने कहा कि उनके लिए यही बहुत बड़ी बात है कि राहुल गांधी हमारे यहां आए।

संबंधित सामग्री

भागवत का बयान: भारत का विश्वगुरु बनना तय, संदेह की कोई गुंजाइश नहीं

देश-विदेश

भागवत का बयान: भारत का विश्वगुरु बनना तय, संदेह की कोई गुंजाइश नहीं

नागपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत का विश्वगुरु बनना तय है। राम मंदिर उदाहरण देते हुए आत्मनिर्भरता और भारतीय मूल्यों पर जोर दिया।

गुना में घोड़ी नहीं मिली तो कार की छत पर निकले दूल्हे राजा, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश

गुना में घोड़ी नहीं मिली तो कार की छत पर निकले दूल्हे राजा, VIDEO वायरल

गुना में दूल्हे ने घोड़ी न मिलने पर कार की छत पर बैठकर बारात निकाली। डांस करते वीडियो वायरल, लोगों ने मोबाइल में कैद किया।

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 27 अप्रैल से AFC सिस्टम, QR टिकट और रिचार्ज पर मिलेगी छूट

मध्य प्रदेश

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 27 अप्रैल से AFC सिस्टम, QR टिकट और रिचार्ज पर मिलेगी छूट

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 27 अप्रैल से AFC सिस्टम लागू। QR टिकट, ऑनलाइन पेमेंट और वॉलेट रिचार्ज पर 15% तक छूट का लाभ मिलेगा।

वेदांता प्लांट हादसा: 25 मजदूरों की मौत, NHRC ने मांगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़

वेदांता प्लांट हादसा: 25 मजदूरों की मौत, NHRC ने मांगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के वेदांता प्लांट हादसे में 25 मौतें। NHRC ने रिपोर्ट मांगी, जिम्मेदारी तय करने के निर्देश। जांच में लापरवाही के संकेत।

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग पर ED की बड़ी कार्रवाई, 95 करोड़ के लेन-देन का खुलासा

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग पर ED की बड़ी कार्रवाई, 95 करोड़ के लेन-देन का खुलासा

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग के जरिए धार्मिक गतिविधियों के विस्तार का मामला सामने आया। ED जांच में 95 करोड़ रुपए के लेन-देन और नेटवर्क का खुलासा।