NDA की बैठक: मोदी ने राधाकृष्णन को बताया 'राजनीति से ऊपर'

pm-narendra-modi-nda-mps-meeting-speech-update-cp-radhakrishnan

NDA की बैठक: मोदी ने राधाकृष्णन को बताया 'राजनीति से ऊपर'

nda की बैठक मोदी ने राधाकृष्णन को बताया राजनीति से ऊपर

विपक्ष में मंथन, उपराष्ट्रपति चुनाव में सियासी टक्कर तय!

19 अगस्त को दिल्ली में NDA संसदीय दल की अहम बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन को सम्मानित किया। मोदी ने उन्हें सरल, सहज और राजनीति से ऊपर उठकर काम करने वाला व्यक्ति बताया।

PM मोदी ने क्या कहा?

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राधाकृष्णन की तारीफ करते हुए कहा राधाकृष्णन राजनीति में खेल नहीं करेंगे। वो सेवा और सहजता की मिसाल हैं। साथ ही, पीएम ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से चुना जाए।

राधाकृष्णन का नामांकन और चुनाव की तारीखें

  • नामांकन दाखिल करेंगे: 20 अगस्त, सुबह 11 बजे
  • प्रस्तावक-संरक्षक: 20-20 सांसद
  • उपस्थित रहने की उम्मीद: लगभग 160 सांसद
  • चुनाव की तारीख: 9 सितंबर, सुबह 10 से शाम 5 बजे

क्या विपक्ष देगा NDA को सीधी राह?

हालांकि, प्रधानमंत्री सर्वसम्मति की बात कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष चुप नहीं बैठा। सूत्रों के मुताबिक, I.N.D.I.A गठबंधन DMK सांसद तिरुचि सिवा को मैदान में उतार सकता है।

अन्य नामों की चर्चा

सपा सांसद अवधेश प्रसाद का नाम भी चर्चा में है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर 18 अगस्त को विपक्षी बैठक हो चुकी है हालांकि विपक्ष की ओर से अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

क्या मुकाबला होगा या निर्विरोध जीत?

अगर विपक्ष उम्मीदवार नहीं उतारता, तो राधाकृष्णन की निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है। लेकिन अगर I.N.D.I.A ब्लॉक उम्मीदवार उतारता है, तो सियासी टक्कर दिलचस्प हो सकती है।

पिछला उपराष्ट्रपति कौन था?

जगदीप धनखड़ थे उपराष्ट्रपति, उन्होंने 21 जुलाई 2025 को इस्तीफा दिया था इसके बाद 1 अगस्त को चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा की थी

पृष्ठभूमि में क्या चल रहा है?

यह बैठक 21 अगस्त को समाप्त हो रहे मानसून सत्र के दौरान हुई, NDA के सांसदों की सत्र के दौरान यह तीसरी बैठक थी इससे पहले की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और महादेव पर पीएम को सम्मानित किया गया था Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग Watch Now :- #bhopalnews:भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।