वंदे मातरम् पर चर्चा, मोदी ने नेहरू और जिन्ना पर लगाए आरोप, बोले - वंदे मातरम् क...

pm-modi-accuses-nehru-jinnah-vande-mataram-betrayal

वंदे मातरम् पर चर्चा, मोदी ने नेहरू और जिन्ना पर लगाए आरोप, बोले - वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात क्यों?

वंदे मातरम् पर चर्चा मोदी ने नेहरू और जिन्ना पर लगाए आरोप बोले - वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात क्यों

Modi Nehru Jinnah Vande Mataram: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोकसभा में चर्चा की। पीएम मोदी ने चर्चा की शुरूआत की। इस दौरान PM ने कांग्रेस और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कांग्रेस और पूर्व PM पर राष्ट्रीय गीत के प्रति मुहम्मद अली जिन्ना के विरोध को दोहराने और सांप्रदायिक चिंताओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

नेहरू पर आरोप

PM ने एक घंटे की स्पीच में कहा 'वंदे मातरम् अंग्रेजों को करारा जवाब था, ये नारा आज भी हमें प्रेरणा दे रहा है। आजादी के समय महात्मा गांधी को भी यह पसंद था। उन्हें वंदे मातरम गीत नेशनल एंथम के रूप में दिखता था। उनके लिए इस गीत की ताकत बड़ी थी। फिर पिछले दशकों में इस गीत के साथ इतना अन्याय क्यों हुआ। वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात क्यों हुआ। वो कौन सी ताकत थी, जिसकी इच्छा बापू की भावनाओं पर भी भारी पड़ी। [caption id="attachment_120978" align="alignnone" width="635"]मोदी ने नेहरू और जिन्ना पर लगाए आरोप मोदी ने नेहरू और जिन्ना पर लगाए आरोप[/caption]

मुस्लिम लीग ने वंदे मातरम का किया विरोध

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुस्लिम लीग ने वंदे मातरम का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया था। जिन्ना ने 15 अक्टूबर 1937 को लखनऊ से वंदे मातरम के खिलाफ नारा लगाया था। मुस्लिम लीग की बेबुनियाद बातों का कड़ा और मुंहतोड़ जवाब देने के बावजूद, जवाहर लाल नेहरू ने वंदे मातरम की जांच शुरू कर दी।

नेहरू की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को चिठ्ठी

PM ने आगे कहा कि नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने जिन्ना की भावना से सहमति जताई और लिखा, 'आनंद मठ में वंदे मातरम का बैकग्राउंड मुसलमानों को परेशान कर सकता है।' इसके बाद, कांग्रेस ने कहा कि 26 अक्टूबर से बंगाल में वंदे मातरम के इस्तेमाल की जांच होगी। और दुर्भाग्य से, 26 अक्टूबर को कांग्रेस ने वंदे मातरम पर समझौता कर लिया। Read More: Vande Mataram को 150 साल पूरे, लोकसभा में चर्चा

Modi Nehru Jinnah Vande Mataram: आपातकाल का जिक्र

चर्चा के दौरान सदन में पीएम मोदी ने आपातकाल का भी जिक्र किया। PM ने कहा कि आपातकाल हमारे इतिहास का एक काला अध्याय था। अब हमारे पास वंदे मातरम की महानता को पुनर्स्थापित करने का अवसर है। इस अवसर को हमें हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

PM के भाषण के 2 मकसद - कांग्रेस

इस पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा- PM के भाषण के 2 मकसद थे। पहला ये कि उनकी बातों से लगा कि उनके राजनीतिक पूर्वज खुद ब्रिटिश के खिलाफ लड़े थे। दूसरा ये कि एक चर्चा को राजनीतिक रंग देने का, जब-जब PM मोदी किसी विषय पर बोलते हैं, नेहरू का नाम बार-बार बोलते हैं। [caption id="attachment_120980" align="alignnone" width="623"]कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई[/caption]

‘वंदे मातरम् निभाने के लिए’

Modi Nehru Jinnah Vande Mataram: इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पीच दी। उन्होंने कहा, 'जिस वंदे मातरम् ने आजादी के आंदोलन को जोड़ा, दरारवादी लोग उसी से देश को तोड़ना चाहते हैं। वंदे मातरम् गाने के लिए नहीं, बल्कि निभाने के लिए है।'

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।