पवन सिंह का बड़ा बयान: चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, बोले – “मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं”

pawan-singh-bjp-statement-not-contesting-elections-true-party-worker

पवन सिंह का बड़ा बयान: चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, बोले – “मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं”

पवन सिंह का बड़ा बयान चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह बोले – “मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं”

Bihar Chunav Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और राजनीति दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद और राजनीतिक चर्चाओं के बीच पवन सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं की थी, और न ही उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा है।

पवन सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव

मैं पवन सिंह अपने भोजपुरिया समाज को बताना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं की थी। न ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।

पत्नी ज्योति सिंह से विवाद 

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जनसुराज आंदोलन के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। मुलाकात के बाद ज्योति सिंह ने कहा –
मेरे साथ अन्याय हुआ है। मैं नहीं चाहती कि किसी और महिला के साथ ऐसा व्यवहार हो।
ज्योति सिंह की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके तुरंत बाद पवन सिंह का यह राजनीतिक बयान सामने आना कई तरह के संकेत दे रहा है।

Bihar Chunav Pawan Singh: अमित शाह से मिले थे पवन सिंह

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में पवन सिंह दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि पवन सिंह की भाजपा में दोबारा वापसी तय हो चुकी है। हालांकि अब उनके बयान से यह साफ हो गया है कि वे पार्टी के सक्रिय सदस्य तो रहेंगे, लेकिन विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पवन सिंह पहली बार कब जुड़े भाजपा से?

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह पहली बार 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। उस समय पार्टी ने उन्हें प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। इस फैसले से भाजपा नेतृत्व नाराज हो गया था। इसके बाद 22 मई 2024 को भाजपा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

किसने कराई भाजपा में वापसी?

पार्टी से निष्कासन के कुछ महीनों बाद ही पवन सिंह दोबारा भाजपा के संपर्क में आए। बताया जाता है कि भोजपुर और आरा के स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनकी पार्टी में वापसी की सिफारिश की थी। हाल में दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद संकेत मिले कि पार्टी ने भोजपुरी क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें दोबारा अपनाने का फैसला किया। लेकिन अब खुद पवन सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा फिलहाल चुनाव लड़ने की नहीं है, बल्कि वे केवल पार्टी के साथ एक संस्कृति और समाज से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में काम करना चाहते हैं।

चुनाव से पहले रियलिटी शो से बाहर आए

राजनीति में दिलचस्पी के साथ-साथ पवन सिंह टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी लगातार एक्टिव हैं। कुछ दिन पहले वे एक रियलिटी शो का हिस्सा थे, लेकिन बिहार की राजनीतिक हलचल के बीच उन्होंने शो से स्वेच्छा से बाहर आने का फैसला लिया। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह अब अपने नए भोजपुरिया एल्बम और संगीत प्रोजेक्ट्स पर फोकस करना चाहते हैं।

Bihar Chunav Pawan Singh: कौन हैं पवन सिंह?

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर गायकों और अभिनेताओं में से एक हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को आराह, बिहार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के रूप में की थी। उनका सुपरहिट गाना “लॉलीपॉप लागेलू” ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। यह गीत आज भी भोजपुरी संगीत का एक प्रतीक माना जाता है। इसके बाद पवन सिंह ने फिल्मों में कदम रखा और “प्रतिज्ञा, गदर, सत्या, क्रैक फाइटर” जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी जोड़ी आमतौर पर काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, और हरियाणा की सपना चौधरी के साथ दर्शकों को खूब पसंद आती रही है। Read More: NDA में सीट बंटवारे पर हलचल तेज, चिराग बोले – जहां मेरे प्रधानमंत्री….प्रशांत किशोर के पास पहुंची पवन सिंह की पत्नी

पवन सिंह और पत्नी ज्योति के बीच का विवाद

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद कई महीनों से चर्चा में है। दोनों ने 2021 में शादी की थी, लेकिन जल्द ही उनके रिश्ते में तनाव की खबरें आने लगीं। https://youtube.com/shorts/XWTBCPMitB4?si=5m32LsSjec-f9ACw

ज्योति सिंह के आरोप

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कोर्ट में भरण-पोषण और घरेलू हिंसा की शिकायत भी दर्ज कराई।

पवन सिंह का पक्ष

Bihar Chunav Pawan Singh: वहीं पवन सिंह ने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद है, और वे इसका समाधान अदालत के माध्यम से करेंगे। यह विवाद तब और बढ़ गया जब ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की और इसे महिलाओं के सम्मान का मुद्दा बताया।

संबंधित सामग्री

जबलपुर क्रूज हादसा: चौथे दिन मिला चाचा-भतीजे का शव, 13 मौतों से मातम का सन्नाटा

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: चौथे दिन मिला चाचा-भतीजे का शव, 13 मौतों से मातम का सन्नाटा

जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। चौथे दिन चाचा-भतीजे के शव मिले। सेना और NDRF का रेस्क्यू जारी, तेज हवा को हादसे की वजह माना जा रहा है।

दिल्ली: विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत, AC में धमाके से मचा हड़कंप

देश-विदेश

दिल्ली: विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत, AC में धमाके से मचा हड़कंप

दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट की आशंका है। करीब 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया।

इंदौर में ड्यूटी पर खड़े दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, आरोपी भी निकला पुलिसकर्मी

मध्य प्रदेश

इंदौर में ड्यूटी पर खड़े दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, आरोपी भी निकला पुलिसकर्मी

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षकों को टक्कर मार दी। आरोपी खुद पुलिसकर्मी निकला और नशे में था। हादसे का VIDEO सामने आया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।