पटना में तेज रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को रौंदा, 1 की मौत

patna-car-accident-high-speed-crash-1-dead-6-injured

पटना में तेज रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को रौंदा, 1 की मौत

पटना में तेज रफ्तार का कहर कार ने 6 लोगों को रौंदा 1 की मौत

Patna hit and run Case: पटना में एक बार फिर बेकाबू रफ्तार का कहर देखने को मिला। दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित झकरी महादेव रोड पर तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांसी राय के रूप में हुई है।

पटना में रफ्तार का कहर

इस घटना में 5 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। जिनका इलाज जारी है। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें यह साफ दिख रहा है कि किस तरह एक कार अचानक रॉन्ग साइड से घुसते हुए राहगीरों को चीरती चली गई। [caption id="attachment_121061" align="alignnone" width="645"]कार ने 6 लोगों को रौंदा कार ने 6 लोगों को रौंदा[/caption]

Patna hit and run Case: पैदल चल रहे लोगों को उड़ाया

सड़क किनारे लोग आराम से चल रहे थे। एक कुत्ता भी सड़क पर लेट कर आराम कर रहा था। तभी अचानक करीब 60 से 70 की गति से आ रही एक कार रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में घुसती है और पैदल चल रहे लोगों को उड़ा देती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग दूर तक जा गिरे।

गाड़ी के नीचे फंसा व्यक्ति 

वहीं कार के नीचे एक व्यक्ति फंस जाता है। लेकिन चालक गाड़ी रोकता नहीं, बल्कि उसे खींचते हुए आगे बढ़ जाता है। हादसे के बाद आसपास के लोग कार को रोकने की कोशिश करते दिखाई नजर आते हैं। कई लोग गाड़ी पर डंडे भी बरसाते है, पर चालक फरार हो जाता है। घटना के बाद लोगों ने घायल व्यक्तियों को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। बुजुर्ग चांसी राय की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

चालक की तलाश जारी

Patna hit and run Case: सूचना मिलते ही दानापुर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं CCTV से पता चला की आरोपी मरीन ड्राइव की तरफ भागा है। उसी के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। 

बिगड़ैल रईसजादे और बेलगाम स्पीड: वडोदरा हिट एंड रन केस से पुणे पोर्शे कांड तक, कब बदलेगा सिस्टम?

hit and run case india अमीरों के शौक में 1 ज़िंदगी तबाह, तो कई घायल – ये हादसा हुआ था 13 मार्च को वडोदरा में जहां एक अमीर बाप की बिगड़ी संतान ने नशे में अपनी तेज रफ्तार गाड़ी से 8 लोगों को रौंद दिया जिसमे एक महिला की मौके पर मौत हो गई तो कई घायल हुए ओर नशा इतना दिमाग पर चढ़ा था की गाड़ी से उतरते ही नाटक शुरू कर दिया वो भी डाइअलॉग ऐसे की नाबावी सर पर भी थी।

Another Round बोलके चिल्लाना तो कभी किसी लड़की का नाम लेकर पुकारना और जब न कुछ समझ आया तो ॐ नमः शिवाय बोलना शुरू कर देना हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ तो लिया लेकिन सजा क्या मिलेगी वो देखना अभी बाकी हैं चुकीं अमीरों की गाड़ी के नीचे गरीबी दब जाती हैं इस तरह के हादसे हम पहले भी देखे हैं पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।