पाकिस्तान: खैबर-पख्तूनख्वा के CM से फिर धक्का-मुक्की; एक महीने पहले पुलिस ने पीटा था

pakistan-kp-cm-assault-punjab-assembly-pti-pmln-clash

पाकिस्तान: खैबर-पख्तूनख्वा के CM से फिर धक्का-मुक्की; एक महीने पहले पुलिस ने पीटा था

पाकिस्तान खैबर-पख्तूनख्वा के cm से फिर धक्का-मुक्की एक महीने पहले पुलिस ने पीटा था

Pakistan KP CM Assaulted Punjab Assembly : पाकिस्तान की राजनीति में तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है . खैबर-पख्तूनख्वा (KP) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ शुक्रवार को पंजाब विधानसभा परिसर में कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों ने बदसलूकी और धक्का-मुक्की की । इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिससे राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है। Read More:- 1 जनवरी से बदल जाएगी रेल यात्रा की रफ्तार: सफर होगा तेज और आसान

विधानसभा में घुसते समय रोका गया

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी अपने प्रतिनिधियों के साथ पंजाब असेंबली परिसर में प्रवेश कर रहे थे, इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।   हालात उस वक्त बिगड़ गए जब अफरीदी के सहयोगी फतेह उल्लाह बुर्की बीच-बचाव के लिए आगे आए इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और अफरीदी के प्रतिनिधियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. कुछ पलों के लिए माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

अफरीदी बोले यह लोकतंत्र नहीं, मार्शल लॉ जैसा व्यवहार

घटना के बाद मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने बयान जारी करते हुए कहा
कोई भी लोकतांत्रिक सरकार ऐसा व्यवहार नहीं करती। यह सीधा-सीधा मार्शल लॉ जैसा है। पाकिस्तान में लोकतंत्र गंभीर खतरे में है।
उनका आरोप है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को विधानसभा में जाने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है

Pakistan KP CM Assaulted Punjab Assembly : प्रतिनिधि के साथ भी बदसलूकी

घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने अफरीदी के प्रतिनिधि फतेह उल्लाह बुर्की के साथ भी धक्का-मुक्की की और उन्हें जबरन बाहर निकालने की कोशिश की . हालांकि  मौके पर मौजूद कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति काबू में आईपाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वीडियो में दिख रहे दृश्य सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

 पंजाब में नकली सरकार है अफरीदी का आरोप

घटना के बाद मीडिया से बातचीत में अफरीदी ने आरोप लगाया कि लाहौर समेत पंजाब के कई इलाकों में PTI कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि
पंजाब में एक नकली सरकार है, जो सिर्फ एक पार्टी को डराने और दबाने का काम कर रही है।
अफरीदी के मुताबिक चक्री और मंडी बहाउद्दीन में पार्टी कार्यकर्ताओं के रास्ते रोके गए गाड़ियां जब्त की गईं और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

एक महीने पहले भी पुलिस ने की थी मारपीट

यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री अफरीदी के साथ ऐसा व्यवहार हुआ हो. करीब एक महीने पहले, 28 नवंबर को, वह रावलपिंडी की अडियाला जेल में इमरान खान से मुलाकात करने पहुंचे थे। उस दौरान पुलिस ने कथित तौर पर उनके बाल खींचे और उन्हें जमीन पर गिरा दिया थामीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय जेल के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात था और PTI समर्थकों की भीड़ बढ़ती जा रही थी  जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए थे।

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।