अफगान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी आर्मी कैंप पर आत्मघाती हमला: 7 जवानों की मौत

pak-army-camp-suicide-attack-north-waziristan-ttp

अफगान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी आर्मी कैंप पर आत्मघाती हमला: 7 जवानों की मौत

अफगान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी आर्मी कैंप पर आत्मघाती हमला 7 जवानों की मौत

अफगान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी आर्मी कैंप पर  हमला:  TTP ने ली जिम्मेदारी 

pak-army-camp-suicide-attack-north-waziristan-ttp

हमले की आवाज़ जो सरहद पार तक गूंज गई

pak army camp suicide attack: उत्तर वज़ीरिस्तान के मीर अली क्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक धमाका हुआ। कुछ ही मिनटों में चीखें, गोलियों की आवाज़ और धुएं के गुबार से इलाका भर गया। ये हमला सिर्फ एक फौजी कैंप पर नहीं था, बल्कि पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा पर फिर से एक सीधा हमला था। Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है गाड़ी में भरे विस्फोटक से जब हमलावर ने आर्मी कैंप की दीवार टकराई, तो चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। धमाके में 7 सैनिकों की मौत हो गई और 13 घायल हुए। घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए रवाना किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पूरे इलाके में तबाही का मंजर दिखा। इस पूरे हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है। उनका दावा है कि खालिद बिन वलीद दस्ते ने इस हमले को अंजाम दिया। इसके बाद तीन आतंकी कैंप के अंदर घुसने की कोशिश में मारे गए।

pak army camp suicide attack: आखिर कब रुकेगा ये सिलसिला?

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने सेना की प्रतिक्रिया की तारीफ की और जवानों को "बहादुर" बताया। मगर ये एक कड़वी सच्चाई है कि इस तरह के हमले अब सामान्य बनते जा रहे हैं। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद TTP के हमलों में तेज़ी आई है। ये आतंकी संगठन सीमावर्ती इलाकों में बार-बार पाक सुरक्षाबलों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान का आरोप है कि इन हमलों में शामिल आतंकी अफगान सीमा पार से ट्रेनिंग लेकर आते हैं, जबकि अफगान सरकार इससे इनकार करती है। Read More :- 30 की उम्र के बाद जो सच सामने आता है: वो कोई नहीं बताता, पढ़िए दिल छू लेने वाली कहानी

pak army camp suicide attack: लोगों में डर और फौज पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया है। सवाल ये है कि बार-बार सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा में चूक क्यों हो रही है? सैनिक अपनी जान देकर देश की रक्षा कर रहे हैं, लेकिन क्या रणनीतिक स्तर पर कोई कमी रह गई है?

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।